किवानी पुल से गांजर को मिलेगी विकास की गति सकरन क्षेत्र के बेलवा बसैहा गांव के निकट किवानी नदी पर बनेगा 13 करोड़ 41 लाख की लागत से पुल। उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने हवन पूजन के साथ किया पुल का शिलान्यास

किवानी पुल से गांजर को मिलेगी विकास की गति

सकरन क्षेत्र के बेलवा बसैहा गांव के निकट किवानी नदी पर बनेगा 13 करोड़ 41 लाख की लागत से पुल। उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा ने हवन पूजन के साथ किया पुल का शिलान्यास

नैमिष टुडे संवाददाता
विकास मिश्रा

सांडा/सीतापुर- सकरन क्षेत्र के किवानी नदी के बाढ़ प्रभावित गांव बेलवा बसैहा के निवासियों के लिए आज का दिन उनके लिए एक बहुत बड़ी खुशी लाया था। नदी पर पुल बनाए जाने की उनकी बहु प्रतीक्षित मांग आज धरातल पर उतर रही थी। निवर्तमान सांसद और उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा और क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा आज उनके लिए पुल की सौगात को लेकर उनके बीच मौजूद थे।
हजारों की संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच किवानी नदी के तट पर हवन पूजन के साथ निवर्तमान सांसद और पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा और क्षेत्रीय विधायक निर्मल वर्मा ने नींव पूजन करते हुए पुल निर्माण का काम शुरू कराया। ग्रामीणों ने करतल ध्वनि और हर्षोल्लास के साथ से पुल के निर्माण कार्य का स्वागत किया। राजेश वर्मा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार जिसका लक्ष्य ही आम जनता तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य के साथ ग्रामीणों को पुल की सौगात मिल रही है।सेतु निगम के द्वारा दो साल में बनने वाला यह पुल उनके विशेष प्रयास से एक साल में बनकर तैयार हो जायेगा। क्षेत्र के तमाम रास्तों पर डामरीकृत सड़कों का निर्माण कराया गया है। पुरानी सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण का काम भी तेजी के साथ हो रहा है। गरीब परिवारों को मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री योजना से पक्के मकान दिए जा रहे हैं। वहीं सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से आम जन तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह करते हुए कहा कि लखनऊ से सीतापुर होते हुए सहारनपुर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की एक बार जरूर यात्रा करें। यह सीतापुर वासियों के लिए उनके प्रयास से चलवाई गई है।
विधायक निर्मल वर्मा ने कहा कि बेलवा बसैहा में बहु प्रतीक्षित किवानी नदी के घाट पर पुल निर्माण से आधा सैकड़ा गांवों के ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी की डबल इंजन की सरकार में पूरे क्षेत्र में आमजन के हित से जुड़े तमाम विकास कार्य कराये जा रहे हैं। बिसवां में फ्लाई ओवर का निर्माण तेजी से पूरा कराया जा रहा है। जिससे बिसवां की सड़कों पर लगने वाली जाम की समस्या से जल्दी ही राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र की सड़कों की गुणवत्ता पूर्ण तरीके से मरम्मत व चौड़ीकरण का काम भी प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। जिससे क्षेत्र वासियों को आवागमन में सुगमता होगी।
इस अवसर पर भाजपा नेता कृपा शंकर वर्मा डायरेक्टर भूमि विकास बैंक लखनऊ मंडल,सुनील वर्मा,रामकुमार वर्मा,गुड्डू वर्मा,राहुल सिंह,प्रधान संघ अध्यक्ष सुंदरलाल तिवारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह,चंद्रभाल चौरसिया,माधवराव बाजपेई,अशोक कुमार, रामकिशोर,रामप्रसाद शर्मा,रवि कुमार,पूर्व ब्लाक प्रमुख रामचंद्र गौड़,सुशील बाजपेई, बृजेश सिंह,मुन्ना रस्तोगी शिवकुमार गुप्ता,गिरजेश गुप्ता आदि के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें