मोहर्रम पर निकला ताजिया का जुलूस, युवाओं ने दिखाये करतब मोहर्रम पर लालगंज कस्बे में निकला ताजिया का जुलूस

मोहर्रम पर निकला ताजिया का जुलूस, युवाओं ने दिखाये करतब
मोहर्रम पर लालगंज कस्बे में निकला ताजिया का जुलूस

लालगंज, प्रतापगढ़। तहसील इलाके में शुक्रवार को ताजिया के साथ जुलूस निकाला गया। गाजे बाजे के साथ नगर एवं ग्रामीण इलाकों में निकाले गये ताजिए के जुलूस को लेकर पुलिस की मुस्तैदी भी बनी दिखी। जुलूस के दौरान युवाओं ने जंग की याद में करतब दिखलाए जो लोगों में आकर्षण का केन्द्र भी बना दिखा। इसके बाद नगर व गांव में कर्बला में नम आंखों से ताजिए दफन किये गये। लालगंज नगर पंचायत के बाजार खास से निकला ताजिए का जुलूस कालाकांकर रोड, घुइसरनाथ रोड से होते हुए कर्बला पहुंचा। वहीं खानापटटी से गाजे बाजे के साथ निकाला गया ताजिए का जुलूस लालगंज बाजार होते हुए महिमापुर पुल से कर्बला पहुंचा। उधर क्षेत्र के रानीगंज कैथौला, ढिगवस, जलेशरगंज, रामपुर बावली, सांगीपुर, मसनी, पिंजरी, मुस्तफाबाद, रेहुआ लालगंज, दीवानगंज, कुम्भीआइमा, सगरा सुंदरपुर, डीहमेंहदी, साहबगंज बाजार, तिलौरी, में भी अकीदतमंदों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए गम का इजहार किया। मातमी धुन में गाजे बाजे के साथ निकले जुलूस में बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग व बच्चे शामिल हुए। खानापटटी मदरसा दारूल उलूम बाबुननबी के हजरत मौलाना रहमानी मियां ने कहा कि कुरान की तालीम को अमल करने पर जोर दिया। उन्होने कहा कि अल्लाह से मुसलमानों पर अहलेबैत की मोहब्बत को फर्ज किया है। इस मौके पर एबादुर्रहमान, मो. शकील, बेलाल रहमानी, आसिफ अली, इस्तियाक, मो0 मुकीम, डा0 वकील अहमद, डा0 अनीस खान, मो0 फारूक, निसार अहमद, मो0 असलम, इरफान, मो0 ईसा, जावेद खां, शेरू खां, हाजी मोहम्मद शरीफ, मो0 रजा, जियावल, अहमद रजा आदि रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें