
दर दर की ठोकरें खाने को फिर भी नहीं मिला न्याय
सवाददाता
महमूदाबाद सीतापुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत मोहल्ला बीबीपुर के रहने वाले मोहम्मद जुबेर पुत्र अब्बास अली का मामला प्रकाश में आया विगत दो वर्षों से विपक्षी तुफैल अहमद पुत्र अली अहमद के मकान की टीन रोड़ का पानी वादी के घर के अन्दर तक गिरता है और जिससे वादी की दीवाले खराब हो रही है और मकान में काफी सीलन है इस संबंध में वादी द्वारा कई प्रार्थना पत्र उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर चुका है जैसे मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, जिलाधिकारी सीतापुर, उपजिलाधिकारी महमूदाबाद, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद महमूदाबाद, क्षेत्रीय विधायक के माध्यम प्रार्थना पत्र दिया परंतु वादी का कहना है जब कोई प्रशासनिक अधिकारी जांच करने आता है तो मुझे की धमका कर चला जाता है जबकि विपक्षी के मकान का बैनामा मात्र 2250 वर्ग फिट का बैनामा कराया गया है परंतु मकान मौके पर इससे अधिक क्षेत्र फल मे बनाया है जिसपर मोहल्ले वालों ने काफी आपत्ति है और इस संबंध में कोई बार विपक्षी ने वादी के हटाने का कई वादा भी किया गया परन्तु न तो कोई अधिकारी भी संज्ञान नहीं लिया और लीपापोती करके रिपोर्ट लगाकर पल्ला झाड़ लेते हैं वादी साफ साफ आरोप नगर पालिका परिषद के रामनरेश बाबू पर लगाया है और अब देखना है नगर पालिका परिषद द्वारा क्या अवैध रूप से बने बैनामा से अधिक पर क्या कार्रवाई होगी या निष्क्रिय रहेगी।