राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन कर शिक्षकों का किया सम्मान

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन कर शिक्षकों का किया सम्मान

धौलपुर । राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं संघ के जिला अध्यक्ष हरी सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में एआर पैलेस में किया गया । समारोह में संघ के सभाध्यक्ष अलिंद कुमार चौहान वरिष्ठ अध्यापक राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरानीखेड़ा के राजकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने एवं संघ के उपाध्यक्ष केदार सिंह बघेल के व्याख्याता पद पर प्रमोशन होने पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण व साफा फनकार एवं साल उड़ाकर एवं पटका पहनाकर सम्मान किया गया । इस दौरान संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं महासंघ के ज़िलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होने के नाते प्राचीन काल से ही वंदनीय होते हैं । क्योंकि बे ज्ञान रूपी प्रकाश से नई पीढ़ी का भविष्य निर्माण करने के साथ समाज एवं देश के विकास की दशा एवं दिशा तय करते हैं ।लेकिन आजकल शिक्षकों पर अनर्गल टिप्पड़ियाँ कर उन्हें सॉफ्ट टार्गेट समझने की कोशिश हो रही है जो गलत है ।संघ के सभाध्यक्ष अलिंद कुमार चौहान ने कहा उन्होंने स्कूल को शिक्षा का मंदिर व शिक्षकों को परिवार समझकर
छात्रों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देने का कार्य किया है । प्राध्यापक केदार सिंह बघेल ने कहा कि एक श्रेष्ठ एवं अच्छे शिक्षक का सम्मान बेहद जरूरी है । जिलाध्यक्ष हरी सिंह गुर्जर ने दोनों शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि
आज शिक्षक को कक्षा शिक्षण से दूर कर ग़ैर शैक्षिक कार्यकरने के लिए विवश किया जा रहा है फिर भी शिक्षकों द्वारा श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देखकर अपनी ज़िम्मेदारियों का बख़ूबी निर्वहन किया जा रहा है।
शुरुआत में संघ के जिला मंत्री चंद्रशेखर शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण एवं संघ का पटका पहनाकर स्वागत किया ।कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक नेता अनिल मिश्रा ने किया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें