माँ संकटा देवी धाम क्षेत्र में अवैध मछली पालन का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा गया प्रार्थना पत्र

माँ संकटा देवी धाम क्षेत्र में अवैध मछली पालन का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा गया प्रार्थना पत्र

महमूदाबाद, सीतापुर। तहसील समाधान दिवस में माँ संकटा देवी पावन धाम क्षेत्र की शत्रु संपत्ति स्थित तालाब में कथित रूप से अवैध मछली पालन और जीव हत्या का मामला उठाया गया। इस संबंध में पूर्व सभासद शिवेन्द्र प्रताप यादव ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।
दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि माँ संकटा देवी मंदिर क्षेत्र की शत्रु संपत्ति की भूमि पर स्थित तालाब में अवैध रूप से मछली पालन किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस कार्य से धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं तथा हिंदू आस्था को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले का स्थानीय स्तर पर विरोध नहीं किया जा रहा है और संबंधित लोगों की मिलीभगत से यह गतिविधि संचालित हो रही है।
शिवेन्द्र प्रताप यादव ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि आरोप सही पाए जाएं तो दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही धार्मिक स्थल की पवित्रता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी मांग की गई है।
प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें