
मकान पर पेड़ गिरने से टूटी छत गिरी दीवाल
पीड़ित ने राजस्व विभाग से की मुआवजे की मांग
सकरन (सीतापुर):थाना कोतवाली क्षेत्र तहसील बिसवां के अंतर्गत ग्राम नसीरपुर में 30/04/2026 को रात्रि में तेज आंधी व तूफान के चलते धाराशायी हुए विशालकाय इमली के पेड़ से ग्राम निवासी ओमकार अवस्थी पुत्र वीरभद्र अवस्थी ग्राम अंदू नसीरपुर की दो कमरों की छत दरक गई व दीवाल भी टूट गई ज्ञात हो विगत रात्रि के भीषण तूफान में जर्जर विशालकाय इमली का पेड़ धराशायी हो एक मकान पर गिर गया ये पेड़ रणंजय सिंह पुत्र निर्भय सिंह के खेत में लगा था जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी सूचना कई बार प्रधान को दी जा चुकी थी लेकिन दोनों पक्षों मैं मुकदमे बाजी होने के कारण इस समस्या का निदान नहीं हो सका।थक हार पीड़ित ने उप जिलाधिकारी विश्व को प्रार्थना पत्र दिया जिसपर राजस्व विभाग से मौके पर जांच करने पहुंचे लेखपाल धीरज यादव ने स्थिति का जायजा लेते हुए प्रशासन से क्षतिपूर्ति का आश्वासन दिया। पीड़ित दीपेंद्र अवस्थी ने बताया कि इसकी जाँच और हमारे नुकसान की भरपाई होनी चाहिए, अन्यथा हम जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।