प्रदेश के गाजीपुर की बेटी के हत्यारों व प्रतिनिधिमंडल के नेता पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए आक्रोशित विश्वकर्मा समाज एवं सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

प्रदेश के गाजीपुर की बेटी के हत्यारों व प्रतिनिधिमंडल के नेता पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए आक्रोशित विश्वकर्मा समाज एवं सपा नेताओं ने सौंपा ज्ञापन

“दोनों घटनाओं की सी बी आई जांच कराने की प्रमुख मांग”

 

प्रतापगढ़ । प्रदेश में विश्वकर्मा समाज पर आये हो रहे हमले, उत्पीड़न, एवं बढ़ रही दुराचार की घटनाओं से क्षुब्ध विश्वकर्मा समाज एवं स्थानीय सपा ने ताओं व पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से ज्ञापन महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश को जरिए जिला अधिकारी प्रतापगढ़ को सौंपा।
मालूम हो कि गत दिनों जनपद गाजीपुर में विश्वकर्मा समाज की बिटिया की जघन्य हत्या कर लाश गंगा नदी में फेक दिए जाने पर उसको न्याय दिलाने व उसके परिजनों से मिलने जा रहे विश्वकर्मा समाज के नेता व पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा व उनके सहयोगियों पर अराजक तत्वों द्वारा किए गए पथराव में पूर्व मंत्री व उनके साथ कई लोग घायल होने पर उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं मृतका के परिजनों को 50 लाख रुपए आर्थिक मुआवजा देने और घटना की सी बी आई जांच करा कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन आज अंबेडकर चौराहे पर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अम्बेडकर चौराहे पर जिलाधिकारी को सौंपा गया। उक्त ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उप जिला मजिस्ट्रेट सदर ने स्वयं अंबेडकर चौराहे पर आ कर लिया। ज्ञापन को सार्वजनिक रूप से पढ़ कर सुनाया और एस डी एम सदर को ज्ञापन सौंपा गया।इस मौके पर विश्वकर्मा समाज के सैकड़ों नेता व वरिष्ठ समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार, अधिवक्ता उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख सपा नेताओं में अब्दुल कादिर जिलानी जिला महासचिव, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना, वरिष्ठ सपा नेता आशुतोष पाण्डेय,राज कुमार यादव, महिला नेत्री शांति सिंह पूर्व प्रमुख ब्लाक सदर, सचिन मौर्य, मनीष पाल, पवन यादव आदि उपस्थित रहे।इस अवसर पर प्रमुख रूप से विश्वकर्मा समाज के प्रमुख लोगों में कमलेश विश्वकर्मा वरिष्ठ नेता, हरी लाल विश्वकर्मा “वरिष्ठ पत्रकार” व पूर्व अध्यक्ष प्रेस क्लब प्रतापगढ़, राजीव विश्वकर्मा “एडवोकेट” वासिनी विश्वकर्मा “एडवोकेट” श्री राम विश्वकर्मा ओझला , श्री फूलचंद विश्वकर्मा बहरिया, श्री फूलचंद विश्वकर्मा सगरा, राजाराम विश्वकर्मा महुली, सत्यनारायण विश्वकर्मा दीवानगंज, रंजीत विश्वकर्मा, मोहनगंज, रंजीत विश्वकर्मा अनुज विश्वकर्मा गड़वारा, मोनू विश्वकर्मा प्रेमचंद विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, भरतव्यास विश्वकर्मा, लवकुश विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, अनिल विश्वकर्मा, बब्लू विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव विश्वकर्मा ब्रिगेड उत्तर प्रदेश, राजकुमार विश्वकर्मा प्रदेश सचिव अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें