
जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न
आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत करने वाले शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर निर्धारित अवधि में प्रकरण का गुणवत्तायुक्त करें निस्तारण- जिलाधिकारी
शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही,शिथिलता नही की जायेगी बर्दाश्त-जिलाधिकारी
आईजीआरएस बैठक में बिना सूचना दिए अनुपस्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका महिला चिकित्सालय, सीएनडीएस, उच्च शिक्षा अधिकारी का रोका वेतन व स्पष्टीकरण देने के दिए निर्देश
अधिकारी शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता कर उनकी समस्या का समाधान करें और निर्धारित समय सीमा में जवाब देना सुनिश्चित करें। साथ ही, अपने कार्यालय में प्रतिदिन पोर्टल की स्वयं करें मॉनिटरिंग-जिलाधिकारी
विष्णु सिकरवार
आगरा। सोमवार को जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों में दर्ज शिकायतों के निस्तारण, फीडबैक की गुणवत्ता और शिकायतों की संख्या की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान अधिशासीय अभियंता उ0प्र0 जल निगम (नगरीय) के कुल प्राप्त 05 फीड बैक में सभी 05 असंतुष्ट फीड बैक, परियोजना प्रबंधक सी एंड डी.एस. कुल प्राप्त 05 फीड बैक में सभी 05 असंतुष्ट फीड बैक, टोरंट पावर लि0 के कुल प्राप्त 04 फीड बैक में सभी 04 असंतुष्ट फीड बैक, अधिशासीय अभियंता उ0प्र0 आवास एवं विकास परिषद के कुल प्राप्त 03 फीड बैक में सभी 03 असंतुष्ट फीड बैक तथा क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कुल प्राप्त 03 फीड बैक में सभी 03 असंतुष्ट फीड बैक, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कुल प्राप्त 04 फीड बैक में 03 में असंतुष्ट फीड बैक प्राप्त होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा सम्बन्धित से जवाब तलब किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि यदि प्रकरण सम्बन्धित विभाग का नहीं है तो समय से पोर्टल पर कार्यवाही कर तदसम्बन्धी अपनी आख्या लगा दें, समय सीमा के बाद डिफाल्ट होने पर सम्बन्धित अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित किया जायेगा।
बैठक में विद्युत विभाग की समीक्षा में पाया गया कि आईजीआरएस पोर्टल 60 प्रतिशत से कम संतुष्टि है, जिलाधिकारी ने संतुष्टि का स्तर बढ़ाकर 80 प्रतिशत किये जाने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर प्राप्त फीड बैक की समीक्षा की गई, जिसमें अधिशासी अभियंता (यांत्रिकी) सिंचाई यांत्रिक के कुल प्राप्त 05 फीड बैक में 02 संतुष्ट तथा 03 असंतुष्ट फीड बैक प्राप्त होने पर सम्बन्धित से जवाब तलब किया गया, जिलाधिकारी ने 03 असंतुष्ट फीड बैक की विस्तार से जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि प्रकरण खराब नलकूप को ठीक न करने से सम्बन्धित है, जिलाधिकारी ने नलकूप ठीक न होने का कारण पूछे जाने पर सम्बन्धित सहायक अभियंता जवाब नहीं दे सके, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा सम्बन्धित का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। बैठक में जिलापूर्ति अधिकारी के कुल प्राप्त 720 फीड बैक में 695 संतुष्ट फीड बैक प्राप्त होने पर सराहना की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्राप्त प्रकरणों को शिकायत श्रेणी व मांग श्रेणी में चिन्हित करने स्वयं शिकायत को पढ़ने, विभाग से सम्बन्धित नहीं है तो तत्काल कार्यवाही कर उक्त सम्बन्धी आख्या लगाकर रेड बटन दबाकर प्रकरण निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन आईजीआरएस पोर्टल को अनिवार्य रूप से खोलकर शिकायतों की समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई व पोर्टल पर शिकायत प्राप्त होने पर सर्वप्रथम शिकायतकर्ता से फोन पर संपर्क कर समस्या की वास्तविक स्थिति जानने, यदि शिकायत कार्यालय से संबंधित हो तो संबंधित व्यक्ति को कार्यालय बुलाकर उसका निस्तारण किया जाए तथा फील्ड से जुड़ी शिकायतों का मौके पर जाकर जांच कर फोटो साक्ष्य सहित समाधान किया जाए। सभी अधिकारी शासनादेश में निर्धारित प्रावधानों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें। सर्वाधिक शिकायत करने वाले व बार-बार शिकायत करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जिन विभागों में शिकायत निस्तारण 60 प्रतिशत से कम है, उनकी विशेष समीक्षा की जाएगी तथा सर्वाधिक शिकायत वाले विभागों की अलग सूची तैयार कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे। सभी अधिकारी अपने-अपने प्रकरण तैयार कर अगली बैठक में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें।
बैठक में सीडीओ श्रीमती प्रतिभा सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्रीमती शुभांगी शुक्ला, उपनिदेशक कृषि मुकेश कुमार, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, पीडीडीआरडीए रेनू कुमारी,डीसी मनरेगा रामायन सिंह यादव, डीआईओएस चन्द्रशेखर, डीएचओ अनीता सिंह, बीएसए जितेन्द्र कुमार गौंड, डीपीआरओ मनीष कुमार सहित जनपद के सभी विभागों के अधिकारीगण व उप जिला मजिस्ट्रेट, तहसीलदार, बीडीओ आदि उपस्थित रहे।