
लिपिक अजय मौर्य पर लगे गबन केस में सात को आएगा फैसला
सीजेएम कोर्ट में कई तिथियों से चल रही बहस की कार्यवाही हुई पूरी
सुलतानपुर। राजकीय बालिका इंटर कालेज के वरिष्ठ लिपिक अजय मौर्य के खिलाफ चल रहे गबन के मुकदमे में प्रतिदिन बहस पर सुनवाई जारी रही। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में बुधवार को भी केस में बहस की कार्यवाही चली। फिलहाल कई तिथियों से चल रही बहस की कार्यवाही पूरी हो गई है। अदालत ने मामले में फैसले के लिए सात अप्रैल की तारीख तय किया है। अमेठी कोतवाली के स्थानीय कस्बा स्थित जीजीआईसी की तत्कालीन प्रधानाचार्य डॉ फूलकली गुप्ता ने 25 मई साल 2021 को स्थानीय कोतवाली में विद्यालय के वरिष्ठ लिपिक अजय मौर्य के खिलाफ गबन के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले का ट्रायल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में चल रहा है,जिसमे बहस की कार्यवाही लगातार चल रही थी,जो कि पूरी हो गई।