
सराफा डकैतीकांड में दूसरे गवाह का मुख्य बयान जारी
सुलतानपुर। सराफा डकैतीकांड में बुधवार को अपर जिला जज चतुर्थ जलाल मोहम्मद अकबर की अदालत में शेष साक्ष्य के लिए कार्यवाही नियत रही। मामले में साक्षी सुमित सेठ हाजिर हुए,जिनका मुख्य बयान दर्ज करने की कार्यवाही शुरू हुई,फिलहाल उनका मुख्य बयान पूरा नहीं हो सका है। अदालत ने मामले में उनके शेष बयान के लिए आठ अप्रैल की तारीख तय किया है। कोतवाली नगर के चौक बाजार में भरत जी सोनी की ज्वेलरी की दुकान पर 28 अगस्त 2024 को डकैती पड़ी थी, जिसमें अमेठी जिले के मोहनगंज थाने के भवानी नगर निवासी आरोपी बिपिन सिंह सहित दर्जन भर आरोपियों के खिलाफ ट्रायल चल रहा है। मामले में साक्ष्य की कार्यवाही जारी है।