
बाइक सवार टप्पेबाज उड़ा ले गए नगदी और पान मशाले का गत्ता
मिश्रित सीतापुर / कोतवाली मिश्रित के परसौली चौराहा मिश्रित देहात निवासी अक्षय कुमार पुत्र राम नरेश ने प्रभारी निरीक्षक एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है । कि वह पान बहार पान मसाला के सेल्समैन का कार्य करता है बीते दिवस समय करीब 3:40 बजे नवीन गल्ला मंडी से आगे स्थित बौधनी चौराहा के दुकानदारों को मोटर साइकिल पर पान माशाला का गात्ता रखकर पान बहार पैकेट देने लगा । इसी बीच पीछे दो अज्ञात व्यक्ति मोटर साइकिल पर सवार होकर आए और पान मसाला का गत्ता तथा उसमें रखे पैसे लग भग 30 , 000 रुपए उड़ाकर चंपत हो गए । पीड़ित दुकानदार ने टप्पेबाजों का पीछा भी किया । लेकिन वह चकमा देकर किसी अन्य रास्ते से निकल गए । पीड़ित ने अमजदपुर के निकट लगे पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे पर गत्ता लेकर भागते हुए देखा हैं । जिसकी फुटेज पीड़ित के पास मौजूद है । वहीं बौधनी मोड़ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी घटना की फुटेज देखी जा सकती है । पीड़ित ने मांमले का शिकायती पत्र प्रभारी निरीक्षक को देकर अज्ञात टप्पे बाजो के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की हैं ।