
सफाई कर्मियों से अभद्रता दी जाति सूचक गालियां
चौकी प्रभारी को दिया शिकायती पत्र
सांडा/सकरन सीतापुर दिनांक 20/03/2026 को सहायक विकास अधिकारी पंचायत के आदेशानुसार नत्थाराम सफाईकर्मी अपनी टीम के साथ नालियों की सफाई करने सांडा को गया था उसके पहुंचते ही रफी अंसारी पुत्र छेद्दू निवासी सांडा ने भद्दी भद्दी जाति सूचक गालियां देने लगा और मारने का प्रयास किया उसने यह भी धमकी दी कि मेरे ऊपर 15 मुकदमे चल रहे है एक और बढ़ जाएगा तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा तुम लोग प्रधान के हिसाब से नहीं मेरे हिसाब से चलोगे ऐसी स्थिति को देखते हुए नत्थाराम अपनी टीम को लेकर किसी तरह जान बचाकर ब्लॉक मुख्यालय पर भाग कर पहुंच गया नत्थाराम ने बताया कि ओ अपने दरवाजे पर कुर्सी डालकर बैठा था मेरे पहुंचते ही आग बबूला हो गया और अपनी दबंगई दिखाने लगा इस मामले को लेकर सभी सफाई कर्मचारियों में रोष व्याप्त है
इस मामले को लेकर सभी सफाईकर्मी चौकी प्रभारी सांडा अरुण उपाध्याय को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।