
हंडौर की सुन्नी गौसिया जामा मस्जिद में तरावीह में कुरान मुकम्मल, शबे कद्र पर इबादत का खास इंतजाम
लालगंज,प्रतापगढ़।हंडौर स्थित सुन्नी गौसिया जामा मस्जिद में रमजान के पाक महीने में तरावीह की नमाज के दौरान कुरान पाक मुकम्मल होने पर अकीदतमंदों में खुशी का माहौल रहा इस अवसर पर मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे और सभी ने अल्लाह तआला का शुक्र अदा करते हुए मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ मांगी
मस्जिद में तरावीह की नमाज हाफिज आमिर रजा रामपुरी द्वारा अदा कराई गई, जिन्होंने पूरे रमजान में कुरान पाक सुनाया और मुकम्मल कराया कुरान मुकम्मल होने के बाद मस्जिद में विशेष दुआ का आयोजन किया गया
इस मौके पर मस्जिद के इमाम मौलाना जैनुल आब्दीन तथा हाफिज व मुअज्जिन खलील अहमद का गांव के लोगों द्वारा फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया लोगों ने उनकी दीनी खिदमत की सराहना करते हुए उनके लिए दुआएं कीं
इसी क्रम में शबे कद्र की मुबारक रात में मस्जिद में इबादत और नमाज की पाबंदी पर खास जोर दिया गया तथा नात-शरीफ का भी आयोजन किया गया शबे कद्र को इस्लाम में बेहद फजीलत वाली रात माना जाता है मान्यता है कि इसी रात में कुरान शरीफ नाजिल हुआ था और इस रात की इबादत हजार महीनों की इबादत से बेहतर मानी जाती है इसका मुख्य उद्देश्य अल्लाह की इबादत कर गुनाहों की माफी मांगना, रहमत और बरकत हासिल करना तथा नेक राह पर चलने का संकल्प लेना है
कार्यक्रम के दौरान हाफिज आलम, इस्तेखार अहमद, मखदूम बख्श, सल्लन बेग,कमाल शेख,मुनीर शेख, असरफ बेग, शरीफ खान, खुर्शीद, जलाल शेख, तौसीफ, सोहैल, शाहरुख, असरफ शेख, रहामुद्दीन, चांदबाबू, सरवर, भूट्टू, साबिर, इमरान, सद्दाम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे
कार्यक्रम के अंत में तबर्रुक वितरित किया गया।