
दो दर्जन से अधिक मुकदमे का दुर्दांत अपराधी अजीम कुरैशी गिरफ्तार
कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के मामले में माल सहित गैगस्टर को किया गिरफ्तार
नगर स्थित कैलाश आयुर्वेदिक औषधालय वैद्यनाथ एजेन्सी में किया था लूटपाट नगर पुलिस ने भेजा जेल
सुलतानपुर।कोतवाली नगर थाना क्षेत्र डाकखाना चौराहा से एक दुकान का ताला तोड़ कर चोरी करनें वाले अभियुक्त को पुलिस नें गिरफ्तार कर माल बरामद किया है। आपको बताते चलें कि बीते 16 फरवरी की रात में दिनेश कुमार मिश्रा पुत्र स्व0 रामदेव मिश्रा निवासी म0नं0 388 सिरवारा रोड थाना कोतवाली नगर की दुकान कैलाश आयुर्वेदिक औषधालय (वैद्यनाथ एजेन्सी ) डाकखाना चौराहा से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुकान का शटर तोड़कर दुकान मे घुस गया तथा गल्ले मे रखा लगभग 1,20,000/(एक लाख बीस हजार रु.माल) चुराकर निकाल लिया गया जिसमें आधार कार्ड भी था उसे भी चोरी कर लिया था। उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में 17 फरवरी को मुकदमा उपरोक्त पंजीकृत किया गया।वहीं पुलिस अधीक्षक चारू निगम के आदेश पर एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में वाछिँत अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना को0नगर पुलिस द्वारा आज मु0अ0सं0 111/26 धारा 305ए/331(4) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त अजीम कुरैशी पुत्र मोईन कुरैशी निवासी म0न0 1052 मोहल्ला लाला का पुरवा नार्मल चौराहा थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर हाल पता ब्लाक न0 62 कांशीराम कालोनी अमहट थाना कोतवाली नगर जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 32 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर चोरी के माल 36160 रुपये व एक अदद आधार कार्ड एवं एक अदद हथौडी, एक अदद सब्बल, एक अदद कटर, एक अदद पेचकस के साथ सौरमऊ के पास से समय 11.30 बजे गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस में लिया गया तथा धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी।
वहीं पकड़े गए अभियुक्त का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है‼️