
मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मण्डलीय फैसिलीटेशन काउंसिल की बैठक संपन्न
लखनऊ,
सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के विलंबित भुगतान के निस्तारण हेतु मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में मण्डलीय फैसिलीटेशन काउंसिल, लखनऊ की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कन्सीलियेशन हेतु 17 सन्दर्भ प्रस्तुत किये गये जिसके सापेक्ष 01 सन्दर्भ में रू0-5,03,596/- मात्र का भुगतान विपक्षी/क्रेता द्वारा सन्दर्भकर्ता को कर दिये जाने के फलस्वरूप उक्त सन्दर्भ की कार्यवाही को समाप्त किये जाने का निर्णय लिया गया।
इसी प्रकार आर्बीट्रेशन से निस्तारण हेतु 16 सन्दर्भ काउंसिल के समक्ष प्रस्तुत किये गये, जिसके सापेक्ष 01 सन्दर्भ में विपक्षी/क्रेता को नोटिस तामिला के उपरान्त काउंसिल की बैठकों में प्रतिभाग न किये जाने तथा आपसी सुलह के कोई प्रयास नही किये जाने के क्रम में उक्त सन्दर्भ में एवार्ड निर्गत किये जाने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त काउंसिल के समक्ष 11 नवीन सन्दर्भ पंजीयन हेतु प्रस्तुत किये गये।
बैठक में श्री संजय कौल सदस्य/प्रतिनिधि इण्डियन इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, श्री मनीष पाठक सदस्य/अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक ऑफ इण्डिया लखनऊ, श्री विनय कुमार सहायक आयुक्त उद्योग प्रतिनिधि सदस्य सचिव/संयुक्त आयुक्त उद्योग लखनऊ मण्डल लखनऊ सहित सूचीबद्ध सन्दर्भों के पक्षकार उपस्थित रहें।