बिजली के कहर से घायल महिला की, इलाज के दौरान मौत

बिजली के कहर से घायल महिला की, इलाज के दौरान मौत

सांडा /(सीतापुर) थाना क्षेत्र बिसवां के गांव झौवाखुर्द में रविवार की सुबह 10:45 बजे आकाशीय बिजली गिरने घर के बरामदे में बैठी महिला बबली झुलस गयी जिसका मंगलवार इलाज के दौरान मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बबली 30 वर्ष पत्नी जुगल किशोर अपने घर के बरामदे में बैठी थी गांव की ही दूसरी वृद्ध महिला विमल 55 वर्ष पत्नी विशंभर गांव में ही अपने मायके को जा रही थी। विमला बबली के घर के पास पहुंची ही थी कि अचानक आकाशी बिजली पेड़ पर गिरते हुए उन पर गिर गई जिस रास्ते पर जा रही विमल व बरामदे में बैठी बबली बुरी तरह से झुलस गई। आकाशीय बिजली से झुलस जाने के पर विमला की मौके पर ही मौत हो गई वहीं बबली को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडा में भर्ती कराया जहां पर उनका इलाज किया जा रहा था हालत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया गया जहां पर मंगलवार को उसकी मौत हो गयी।
मौत की सूचना पर पहुचे लेखपाल ने विभागीय कार्यवाही की। बिसवां पुलिस शव को पीएम के लिए भेज रही है।

 

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें