
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, गले पर निशान मिलने से बढ़ा रहस्य
सुलतानपुर जिले के लम्भुआ क्षेत्र के चांदा कोतवाली अंतर्गत शुकुल उमरी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान कपिला धुरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला की मौत छत से नीचे गिरने के कारण हुई है, हालांकि मृतका के गले पर दिखाई दे रहे निशानों को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं।
जानकारी के मुताबिक मृतका के पति का नाम रामबली है। परिवार में उनके तीन बेटे हैं – आदित्य, प्रियांशु और दीपांशु, जिनमें से एक बेटा दिव्यांग बताया जा रहा है। मृतका का मायका राजा पट्टी लोटिया गांव में बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।