आजमगढ़ में अस्पताल में मानवता शर्मसार,बुजुर्ग महिला को डॉक्टर ने धक्का देकर निकाला,बेटे को पीटा

आजमगढ़ में अस्पताल में मानवता शर्मसार,बुजुर्ग महिला को डॉक्टर ने धक्का देकर निकाला,बेटे को पीटा

आजमगढ़।उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिला मंडली अस्पताल में शुक्रवार को मानवता शर्मसार हो गई।इलाज के लिए आई बुजुर्ग महिला को डाक्टर ने धक्का देकर बाहर निकाल दिया।डाॅक्टर और उसके अन्य सहयोगी ने बुजुर्ग महिला के बेटे के साथ भी मारपीट की,इससे स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।पीड़ित बुजुर्ग महिला ने डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है।

*इलाज के लिए डाक्टर से गिड़गिडाती रही बुजुर्ग*

मिली जानकारी के अनुसार जहानागंज थाना क्षेत्र के करनपुर गांव की 85 वर्षीय सावित्री सिंह का घर में गिरने से हाथ फैक्चर हो गया।बुजुर्ग महिला अपने बेटे देवेंद्र सिंह के साथ कमरा नंबर 26 में आर्थो सर्जन डाक्टर विनोद कुमार को दिखाने के लिए गई थी।ओपीडी में मरीज कम थे,लेकिन डाॅ.विनोद बुजुर्ग महिला को देखना नहीं चाहते थे। बुजुर्ग महिला डाक्टर से गिड़गिड़ाते हुए अपने हाथ को देखने की गुहार लगाई,लेकिन डाॅ.विनोद ने कहा अब नहीं देखेंगे,इस पर बुजुर्ग महिला का बेटा देवेंद्र सिंह डाक्टर से देखने की जिद्द करने लगे।

*बुजुर्ग के बेटे के साथ मारपीट*

इससे बौखलाए डाॅक्टर विनोद कुमार ने बुजुर्ग महिला का हाथ पकड़कर बाहर निकाल दिया और उसके बेटे देवेंद्र को अपने सहयोगियों के साथ पीटने लगे।मामले को बढ़ता देख डाॅ.विनोद मौके से फरार हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर डाक्टर पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब जाकर मामला शांत हुआ।अस्पताल प्रशासन की तरफ से SIC ने संज्ञान लेते हुए बताया कि यह प्रकरण संज्ञान में आया है।जांच के लिए टीम गठित कर सीसीटीवी फूटेज की मदद से जांच की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि अस्पताल की इस दुर्दशा का मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है,जिसमें बुजुर्ग महिला के साथ डॉक्टर और कर्मचारियों का असली रूप सामने आया है।इसे लेकर अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर पर उंगलियां उठाई जा रही है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें