पीपल का पौधा लगाकर मनाया जन्मदिन, बोला हैप्पी ग्रीन बेल्ट डे

पीपल का पौधा लगाकर मनाया जन्मदिन, बोला हैप्पी ग्रीन बेल्ट डे

सुल्तानपुर : जिले की अग्रणी समाजसेवी संस्था इंडिया एंटी करप्शन फ़ोर्स के महासचिव विपिन कुमार मिश्रा एडवोकेट ने एक अनोखी पहल करते हुए अपने बेटे के जन्मदिन पर राजकीय स्वशासी मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर में सी एम एस कार्यालय के सामने पीपल का वृक्ष लगाकर,एवं मौके पर उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान खिलाकर बेटे अक्षज मिश्र का जन्मदिन बनाया और लोगों से अपील किया की आप सब भी वृक्षारोपण जैसे पुनीत कार्य का हिस्सा बनिए और पर्यावरण को हराभरा बनाने में अपना भी योगदान दें। इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष श्री रमाशंकर पाण्डेय एडवोकेट ने बताया कि पीपल के वृक्ष में देवताओं का निवास होता है इसलिए हम सभी को इसकी सेवा करना चाहिए। और सी एम एस डा आर के मिश्रा ने भी पीपल वृक्ष की महत्ता को बताते हुए कहा कि पीपल के वृक्ष से ही सबसे शुद्ध और सबसे अधिक मात्रा में आक्सीजन मिलता है इसलिए हम सभी को अपने आस पास के खाली जगहों पर पीपल का वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी अनुराग पाण्डेय,संजय सिंह, संतोष मिश्रा, अभिषेक मिश्रा एडवो,सत्यम शुक्ला एडवो, रजनीश मिश्रा एडवो, जीतेन्द्र यादव एडवो आदि लोग उपस्थित रहे

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें