
चौरासी कोशी मेला व्दार का फीता काटकर हुआ भब्य उद्घाटन
मिश्रित सीतापुर / फाल्गुन की प्रतिपदा तिथि से शुरू हुई यहां की चौरासी कोसीय धार्मिक होली परिक्रमा मेला जनपद और गैर जनपद के दस बाहरी पड़ावों का भ्रमण तथा रैन बसेरा करता हुआ आज महर्षि दधीचि की पौराणिक तपो भूमि मिश्रिख तीर्थ पर आ जाएगा । आज परंपरागत रूप से मेलाध्यक्ष / जिलाधिकारी द्वारा तहसील मुख्यालय के सामने स्थित मेला द्वार का फीता काट कर उद्घाटन किया गया । इस मौके पर महर्षि दधीचि मंदिर के पुजारी राहुल शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ इस मेले का उद्घाटन कराया । गाजे-बाजे ढोल नंगाडो के बीच विशाल आतिशबाजी के साथ धूम-धड़ाके से इस मेले का उद्घाटन सम्पन्न हुआ । उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी और पुलिस अंकुर अग्रवाल ने अपने लाव लश्कर के साथ नगर पालिका परिषद कार्यालय गए जहां क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव, एमएलसी पवन सिंह, सांसद अशोक रावत के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला , ब्लाक प्रमुख मिश्रित रामकिंकर पांडेय , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गोदलामाऊ मुनीन्द्र अवस्थी मेलाधिकारी / उपजिलाधिकारीअभिनव यादव ,सीओ , प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह मन्त्री मयंकेश्वर सिंह जिलाधिकारी ,मुनेंद्र अवस्थी ,विधायक रामकृष्ण भार्गव ,मौजूद जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, व पूर्व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा सांसद प्रतिनिध , अजय भार्गव,विजय भार्गव , कमलाकांत ,भास्कर मिश्रा आदि मौजूद रहे आदि लोग उपस्थित रहे सभी का नगर पालिका चेयर मैन सीमा भार्गव व्दारा स्वागत किया गया ।