ताज महोत्सव के मंच से गूँजी पत्रकारिता की शक्ति

ताज महोत्सव के मंच से गूँजी पत्रकारिता की शक्ति

-पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले- “लोकतंत्र की गहराई और मजबूती पत्रकारों के हाथ में

आगरा। विश्व प्रसिद्ध ताज महोत्सव के मुख्य मंच पर ‘ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन’ (आगरा) द्वारा आयोजित पत्रकार अधिवेशन एवं संगोष्ठी गौरवमयी ढंग से संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारिता को लोकतंत्र का सबसे जीवंत स्तंभ बताते हुए पत्रकारों की सत्यनिष्ठा की सराहना की।

खबरों पर जनता का अटूट विश्वास ही पत्रकारों की असली ताकत

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि मीडिया जनता और सत्ता के बीच सच्चाई का सबसे मजबूत सेतु है। उन्होंने जोर देकर कहा, “अखबार में छपी खबर पर आम आदमी आँख मूँदकर विश्वास करता है, इसलिए पत्रकारों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। आप बिना किसी दबाव के निष्पक्ष और स्वतंत्र होकर व्यवस्था की कमियों को उजागर करें, उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह पत्रकारों के मान-सम्मान के साथ खड़ी है।उन्होंने जिला अध्यक्ष विष्णु सिकरवार एवं उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन पत्रकारों के मान-सम्मान को बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम है।

ग्रामीण पत्रकारों को जल्द मिलेगा अपना स्थायी कार्यालय

अधिवेशन के दौरान विशिष्ट अतिथि और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू भदौरिया ने पत्रकारों के हित में बड़ी घोषणा की। जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार की मांग पर उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के लिए जल्द ही एक स्थायी बैठक स्थल और कार्यालय उपलब्ध कराया जाएगा।

बदलते मीडिया परिदृश्य पर मंथन

संगोष्ठी के मुख्य वक्ता और राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता ने बदलते दौर में पत्रकारिता की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तकनीक के युग में भी सामाजिक उत्तरदायित्व और सत्यनिष्ठा ही पत्रकार की असली पहचान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विष्णु सिकरवार ने की और सफल संचालन प्रदेश प्रभारी श्यामसुंदर पाराशर द्वारा किया गया।

इस गरिमामयी आयोजन में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, डॉ. जी.एस. धर्मेश, पूर्व मंत्री उदयभान सिंह, पूर्व विधायक महेश गोयल,अखिलेश सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार राजीव सक्सेना, क्षेत्रीय अधिकारी पर्यटन आगरा शक्ति सिंह क्षेत्रीय जिला सूचना अधिकारी शैलेन्द्र शर्मा,डीके सिंह जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद, राजेंद्र शुक्ला, स्वागताध्यक्ष कुलदीप गर्ग चेयरमेन जगनेर एवं मनोज परमार प्रधान,कमलबिहारी मुखिया,अशोक शर्मा, ओमप्रकाश सविता, रामहेत शर्मा,राजेश शर्मा,संत कुमार भारद्वाज, छत्रपाल सिंह, महावीर वर्मा,राजेश दुवे,सुरेश जारोलिया, प्रमेंद्र फौजदार,श्रीकांत पाराशर, दिलीप गुप्ता,राकेश जैन,मुकेश शर्मा, गोविंद पाराशर, प्रमोद सिंघल,शिवम सिकरवार,नीलम ठाकुर,चौबसिंह सक्सेना, नीरज परिहार,सुमित गर्ग नवीन राजावत,अतुल गुप्ता अमित त्यागी, दीनदयाल मंगल,पिंटू छोकर, भोज कुमार फौजी, प्रतिमा शर्मा,मनीषा सिंह,अजय मोदी, नीरज शुक्ला, इंद्रेश तोमर,मनोज शर्मा,देवेश शर्मा,पवन शर्मा सहित आगरा मंडल के वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें