कस्बा मिश्रित में चौरासी कोशी परिक्रमा के ठहराव हेतु भूमि का अभाव 

कस्बा मिश्रित में चौरासी कोशी परिक्रमा के ठहराव हेतु भूमि का अभाव

मिश्रित सीतापुर / महर्षि दधीचि की पावन तपो भूमि पर आगामी अमांवस्या तिथि से यहां का बिश्वविख्यात 84 कोसीय धार्मिक परिक्रमा चल रहा है । जिसका आज सुक्रवार को नवां पड़ाव कोल्हुवा बरेठी चित्रकूट आश्रम है । परन्तु कस्बा मिश्रित में मेला मैदान से लेकर समूचे नगर के सभी पड़ाव स्थल अवैध अतिक्रमण की चपेट में चल रहे है । जिससे परिक्रमार्थियों को ठहरने की जगह का अभाव हो गया है । सीतापुर हरदोई मार्ग पर पटरी दुकानदारों ने जगह-जगह रोड तक फर्नीचर की दुकाने खोलकर अवैध अतिक्रमण कर रखा है । जिससे जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है । वहीं संत महंतो को ठहरने की जगह नही रह गई है । जगह के अभाव संत , महंत कस्बा मिश्रित में दो दिन पहले ही अपना अपना पांडाल लगाने लगे है । जब कि अभी परिक्रमा का नवां पड़ाव कुल्हुवा बरेठी चित्रकूट है । और एकादशी तिथि को यह धार्मिक परिक्रमा महर्षि दधीचि की पावन तपो भूमि पर आ जाएगा । यहां सभी परिक्रमार्थी अपना टिकासन लगाकर पांच दिनों तक पंच कोसी परिक्रमा करेगे तथा पूर्णिमा तिथि दधीचि कुंड तीर्थ में बुड़की स्नान करके अपने अपने ग्रह जनपदों को चले जाएगे ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें