नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य में आयकर विभाग ने मारा छापा 

नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य में आयकर विभाग ने मारा छापा

मिश्रित सीतापुर / नगर पालिका मिश्रित नैमिषारण्य में आज गुरुवार को आयकर विभाग के अधिकारियों व्दारा जांच पड़ताल की गई । इस जांच के दौरान कई फर्मों व्दारा कराए गए विकास कार्यों के भुगतान व टेंडर आदि दस्तावेज सहित कैस बुक आदि की गहनता से जांच की गई । कई दस्तावेज संदिग्ध होने पर टीम अपने साथ लेकर गई है । आपको बता दें कि अपर आयुक्त टीडीएस ज्योत्सना सिंह बरेली के निर्देश पर आज नगर पालिका परिषद मिश्रित नैमिषारण्य में आयकर अधिकारी सीतापुर सचिन कुमार व आयकर अधिकारी बरेली व्दारा नगर पालिका के अंतर्गत बिभिन्न फर्मों व्दारा कराए गए विकास कार्यों के टीडीएस की गहनता से जांच पड़ताल की गई । आयकर अधिकारी सीतापुर ने बताया है । कि नगर पालिका परिषद के अंतर्गत मिश्रित , नैमिषारण्य में ठेकेदारो व्दारा जो विकास कार्य कराए जा चुके है । उनका टीडीएस वेरीफाई किया जा रहा है । कि ठेकेदारों व्दारा आयकर का पालन किया जा रहा है या नही । फिलहाल अभी रिपोर्ट दे पाना सम्भव नही है । क्यों प्रपत्रों की जांच में काफी समय लगेगा । सूत्रों की मानें तो वर्ष 2022-23 में किसी फर्म व्दारा लाखों रुपयों की लागत से विकास कार्य कराए गए थे । परन्तु फर्म ने टीडीएस नही जमां किया था । उसी की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है ।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें