ऐतिहासिक बाबा देवघाट महादेवन धाम में बृजेश गिरी द्वारा जबरिया करा रहे अवैध निर्माण को पुलिस ने रुकवाया

ऐतिहासिक बाबा देवघाट महादेवन धाम में बृजेश गिरी द्वारा जबरिया करा रहे अवैध निर्माण को पुलिस ने रुकवाया

प्रतापगढ़। मुख्यालय से महज 11 किमी दूर लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मोहनगंज बाजार से ठीक उत्तर एक किमी सई नदी तट पर स्थित बाबा देवघाट महादेवन धाम पर तथाकथित भूमाफिया के शै पर कतिपय व्यक्तिगत ट्रस्ट का हवाला देकर जबरिया अवैध निर्माण गुरुवार को शुरू किया गया। जिसको बाबा देवघाट महादेवन धाम सेवा संस्थान पंजीकृत के महंत पुजारी बाबा रामानंद गिरी एवं पुजारी राम आसरे गिरी महाराज की शिकायत पर चौकी प्रभारी मोहनगंज रोहित सिंह के द्वारा स्थलीय जानकारी देने के क्रम में थानाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने मंदिर प्रांगण में किसी भी तरह का अवैध निर्माण कार्य को करने से रोक दिया गया है। मंदिर के महंत पुजारी बाबा रामानन्द गिरी ने बताया कि हमारी 2007 में पंजीकृत संस्था बाबा बालेश्वर नाथ अवध धाम सेवा संस्थान से जुड़े पुजारी गण मंदिर की देखरेख, पूजा पाठ, सुबह शाम आरती इत्यादि का कार्य करते थे। मंदिर भूमिधरी में होने के नाते अपने हिस्से के अनुक्रम में मंदिर की पूजा आरती होती रही है। इसी संस्थान के जरिए मंदिर का विकास कार्य भी किया जाता रहा है। ऐतिहासिक मंदिर पर कब्जाने की मंशा को लेकर गैर भूमिधर बाहरी भूमाफियाओं ने गुपचुप तरीके से पंजीकृत संस्था के नाम से मिलता जुलता नाम तीन माह पहले पंजीयन करा लिया था। जो सोसायटी से नोटिस एवं अन्य कार्य हेतु सोसाइटी विवादित कराकर पूजा पाठ करने में पुलिस प्रशासन द्वारा हस्तक्षेप किया जाने लगा। इधर कुछ महीनों से व्यक्तिगत लोगों को ट्रस्ट में लेकर बृजेश गिरी ने बाबा बालुकेश्वर नाथ भरत धाम चेरिटेबल ट्रस्ट के नाम से सब रजिस्ट्रार सदर प्रतापगढ़ के समक्ष पंजीकृत कराने के बाद पुलिस एवं प्रशासन की शै पर जबरिया खुद पूजा पाठ करने लगे है। जब भी अन्य गोसाई समुदाय के लोग प्रशासन को अपनी भूमिधरी एवं पंजीकृत संस्था का जिक्र अधिकारी से करते तभी विपक्षी बृजेश गिरी संस्था विवादित होने का हवाला देकर पुलिस प्रशासन के दम पर लोगों की जुबान बंद करा देते रहे। इधर जनवरी 2026 में सहायक रजिस्ट्रार ने आपत्ति लगे हुए नाम को परिवर्तित करते हुए ऐतिहासिक धाम का प्राचीन नाम बाबा देवघाट महादेवन धाम सेवा संस्थान के नाम से आवश्यक प्रपत्र प्रस्तुत किया गया जिस पर सब रजिस्ट्रार ने पंजीकृत संस्था बाबा बालेश्वर नाथ अवध धाम सेवा संस्थान का नाम परिवर्तित कर बाबा देवघाट महादेवन धाम सेवा संस्थान के नाम से पंजीयन प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। प्रमाण पत्र जारी होने की स्थिति में संस्थान के महंत पुजारी रामानंद गिरी ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक के साथ अन्य अधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर जबरिया अवैध निर्माण, पूजा पाठ, आरती आदि को लेकर तथाकथित ट्रस्ट को हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। शिकायत की जानकारी होने पर मंदिर पर जबरिया कब्जे को लेकर पूर्व में भक्तों के द्वारा बनी मंदिर सीढ़ियों पर पूरे मंदिर प्रांगण में बाबा बालुकेश्वर नाथ भरत धाम चेरिटेबल ट्रस्ट का बोर्ड लगाने की मंशा को लेकर अवैध निर्माण चंद रोज पहले शुरू कराया गया। गुरुवार को दूसरी मुख्य सीढ़ी पर दूसरा गेट बनाने के लिए भी अवैध निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। जिस पर शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन ने बृजेश गिरी एवं अन्य को किसी भी तरह का अवैध निर्माण कार्य को किए जाने से रोक दिया गया है। प्रकरण उच्च प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निस्तारण के बाद ही किसी भी तरह का निर्माण कार्य किया जा सकेगा। साथ ही पुलिस द्वारा नवीन किसी भी बोर्ड एवं शिलापट्ट को भी लगाए जाने से मना किया गया है।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें