
खेल से खिला आत्मविश्वास,हेलो चैंप्स स्कूल में खो-खो प्रतियोगिता
सुल्तानपुर। सीताकुंड स्थित हेलो चैंप्स स्कूल में कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए खो-खो टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक संदीप सिंह एवं नरसिंह नाथ सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य अतिथि डॉ.पवन सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है,बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी बढ़ती है।प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को कोच अर्जुन यादव द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया था।मैदान में खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती और रणनीति से दर्शकों का मन मोह लिया।इस अवसर पर प्रधानाचार्या साक्षी श्रीवास्तव,उप-प्रधानाचार्या देवांशी रचिता सहित शिक्षकगण वैशाली तिवारी,सोनाली शर्मा,नेहा गुप्ता एवं अंकुर मिश्रा मौजूद रहे।अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।