हर रोज 2 लाख श्रद्धालु,हर क्षेत्र में ग्रोथ,राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद बदली अयोध्या,आईआईएम लखनऊ की स्टडी में खुलासा

हर रोज 2 लाख श्रद्धालु,हर क्षेत्र में ग्रोथ,राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद बदली अयोध्या,आईआईएम लखनऊ की स्टडी में खुलासा

अयोध्या।राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी अयोध्या पूरी तरह से बदल गयी है।रामनगरी लगातार विकास और आर्थिक उन्नति की ओर बढ़ती हुई नजर आ रही है।पर्यटन, निवेश,रोजगार और कर राजस्व में तेजी से वृद्धि हुई है।हर दिन लाखों श्रद्धालुओं के आगमन से होटल,परिवहन और सेवा क्षेत्रों को नई गति मिली है।

दरअसल अयोध्या को लेकर आईआईएम लखनऊ ने स्टडी की है,इसमें राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या के विकास को लेकर रिसर्च किया गया है।आईआईएम लखनऊ की स्टडी रिपोर्ट के बाद साफ है कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी की अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक उछाल आया है।

रिपोर्ट के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में पर्यटन, निवेश,रोजगार और राजस्व में बड़े पैमाने में वृद्धि हुई है।राम मंदिर निर्माण से पहले रामनगरी पवित्र तीर्थ स्थान तक ही सीमित थी,लेकिन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी पवित्र तीर्थ स्थान के साथ-साथ आर्थिक शक्ति बनकर भी उभरी है।अनुमान है कि पर्यटन आधारित गतिविधियों से कर राजस्व 20 से 25 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

आतिथ्य,निर्माण,परिवहन और सेवा क्षेत्रों में रोजगार के अवसर तेजी से बढ़े हैं।अगले 4 से 5 वर्षों में पर्यटन,परिवहन और आतिथ्य क्षेत्रों में लगभग 1.2 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार सृजन का अनुमान है।राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से देशभर में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का व्यापारिक कारोबार हुआ,जिसमें रामनगरी की हिस्सेदारी महत्वपूर्ण रही। हर दिन 2 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन से होटल और उससे जुड़े उद्योगों को नई गति मिली है।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद से अयोध्या में 150 से अधिक नए होटलों और होम स्टे का निर्माण हुआ है,इसी के साथ यहां बड़े होटल चेन भी आ रहे हैं और रामनगरी में निवेश कर रहे हैं।ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म पर बुकिंग में चार गुना तक वृद्धि दर्ज की गई है।

स्थानीय हस्तशिल्प,धार्मिक स्मृति-चिह्न और मूर्तियों की मांग में तेज उछाल आया है,जिससे कारीगरों और स्थानीय उत्पादकों को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।करीब 6 हजार एमएसएमई भी स्थापित हुए हैं।अगले 4–5 सालों में पर्यटन, परिवहन और आतिथ्य क्षेत्रों में यहां करीब 1 से 2 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होने का अनुमान है।
इसी के साथ यहां के छोटे दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी व्यापारियों की दैनिक आय भी बढ़कर 2,500 तक पहुंची है।
[19/02, 1:47 pm] +91 96513 34025: *खेल से खिला आत्मविश्वास,हेलो चैंप्स स्कूल में खो-खो प्रतियोगिता*

सुल्तानपुर। सीताकुंड स्थित हेलो चैंप्स स्कूल में कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए खो-खो टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक संदीप सिंह एवं नरसिंह नाथ सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य अतिथि डॉ.पवन सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है,बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी बढ़ती है।प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों को कोच अर्जुन यादव द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया था।मैदान में खिलाड़ियों ने अपनी फुर्ती और रणनीति से दर्शकों का मन मोह लिया।इस अवसर पर प्रधानाचार्या साक्षी श्रीवास्तव,उप-प्रधानाचार्या देवांशी रचिता सहित शिक्षकगण वैशाली तिवारी,सोनाली शर्मा,नेहा गुप्ता एवं अंकुर मिश्रा मौजूद रहे।अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय परिवार की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें