योजनाओं व निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

सीतापुर  जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को पी0एम0 स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी सहित नगरीय विकायों में संचालित अन्य कार्यक्रमों, योजनाओं व निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से पात्रों को लाभान्वित किया जाये तथा जो लाभार्थी द्वितीय किश्त एवं तृतीय किश्त के लिये पात्र हैं, उन्हें नियमानुसार धनराशि दिलाये जाने हेतु उचित प्रबंध सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि बैंकों के स्तर पर लम्बित आवेदनों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अन्तर्गत समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समय से पात्रों को लाभान्वित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पी0एम0 आवास योजना शासन की अत्यन्त महत्वाकांक्षी योजना है तथा इसकी नियमित रूप से समीक्षा की जाती है। अतः इसमें कोई भी लापरवाही न की जाये।
नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि आवंटित धनराशि के सापेक्ष कार्यों को समय से पूर्ण कराया जाये। निर्माण कार्यों मेें समयबद्धता एवं गुणवत्ता को विशेष ध्यान रखा जाये। लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि नगरीय निकायों अवस्थापना सुविधाओं की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश आदि के लिये समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नीतीश कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें