डा0 राजागणपति आर0 ने आज स्वास्थ्य उपकेन्द्र एवं हेल्थवेलनेस सेंटर ग्राम गुरईपुर, विकास खण्ड परसेण्डी में संचालित वी0एच0एस0एन0डी0 सत्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं

सीतापुर  जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने आज स्वास्थ्य उपकेन्द्र एवं हेल्थवेलनेस सेंटर ग्राम गुरईपुर, विकास खण्ड परसेण्डी में संचालित वी0एच0एस0एन0डी0 सत्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के जिलाधिकारी ने सी0एच0ओ0 अर्चना से वार्ता करते हुये जानकारी प्राप्त की। ए0एन0एम0 अनुपमा ससमय अनुपस्थित मिलने पर 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। ए0एन0एम0 की वैक्सीनेशन किट, ड्यू रजिस्टर, एच0आर0पी0 रजिस्टर, हीमोग्लोबिन मीटर को देखा। जिलाधिकारी ने मरीजों के रजिस्टर का भी अवलोकन किया एवं दूरभाष के माध्यम से मरीज का फीडबैक लिया। जिलाधिकारी ने समस्त व्यवस्थाएं सही न मिलने पर सी0एच0ओ0 की 05 प्रतिशत की वेतन कटौती एवं बी0सी0पी0एम0 पूनम वर्मा का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। आशा बबली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री राजलली देवी के समय से उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त की एवं गर्भवती महिलाओं के रजिस्टर का भी गहनतापूर्वक अवलोकन किया। सी0डी0पी0ओ0 से दूरभाष के माध्यम से वार्ता करते हुये अव्यवस्थाओं के दृष्टिगत कड़ी फटकार जिलाधिकारी ने लगायी। आशा की अपडेट ड्यू लिस्ट का अवलोकन करने के साथ ही जिलाधिकारी ने गर्भवती महिला से दूरभाष के माध्यम से वार्ता करते हुये फीडबैक गलत मिलने पर आशा दीदी को कड़ी फटकार लगाते हुये संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुरेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें