
कन्नौज , सिंचाई के रुपए को लेकर सगे भाइयों में विवाद होने के बाद के भाइयों ने साल के साथ मिलकर किसान की हत्या कर दी
ऋषभ दुबे नैमिष टुडे
कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के मुन्नापुरवा गांव के सिंचाई के पैसे के विवाद में किसान की हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले दो सगे भाई और दो आरोपी भाई के साले हैं। आरोपियों ने पहले लात घूसों से पीटा फिर हावड़ा से हमला कर दिया। पुलिस ने किसान को अस्पताल पहुंचा लेकिन मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला ठठिया थाना क्षेत्र के मुन्नापुरवा गांव का है। मृतक की पहचान शिवप्रकाश यादव पुत्र प्रेम बाबू यादव के रूप में हुए। शिवप्रकाश खेती किसानी से परिवार का पालन करते थे। आज अपने भाइयों से फसल की सिंचाई का हिसाब किताब कर रहे थे। इसी दौरान उनका झगड़ा हो गया। इसके बाद भाई के साल ने हावड़ा से हमला करके हत्या कर दी। मुन्नापुरवा गांव के रहने वाले कुंवर सिंह यादव, रामकिशोर यादव, और शिवप्रकाश यादव, सगे भाई थे। एक और भाई की पहले मौत हो चुकी थी।आज शिव प्रकाश भाइयों से सिंचाई को लेकर हिसाब किताब कर रहे थे।इस दौरान कुंवर सिंह के साले मोनू यादव, सोनू और आदित्य यादव पुत्रगढ़ मुन्नालाल यादव वहां पर मौजूद थे। दोनों साले अकबरपुर के माती के रहने वाले हैं।झगड़े के दौरान धक्का मुक्की करने लगा और शिवप्रकाश ने उसकी मां की गाली दे दी। इससे गुस्सा कर मोनू ने शिवप्रकाश के सिर में फावड़ा मार दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं तड़पने लगा। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। भतीजे शुभम यादव ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिवप्रकाश को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज मेडिकल रैफर कर दिया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे ने चार आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज। प्रियंका वाजपेई के अनुसार आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।