छिबरामऊ कन्नौज , भाजपा विधायक में खाटू श्याम मंदिर का भूमि पूजन किया| 

छिबरामऊ कन्नौज , भाजपा विधायक में खाटू श्याम मंदिर का भूमि पूजन किया| 

ऋषभ दुबे नैमिष टुडे

छिबरामऊ कन्नौज| बाबा खाटू श्याम की कालका देवी मंदिर से रामलीला ग्राउंड तक नगर भ्रमण करते हुए रामलीला ग्राउंड पहुंचकर विधायक अर्चना पांडे ने भूमि पूजन किया| नगर में यात्रा का काफी जगह स्वागत किया गया|बाबा खाटू श्याम एवं मर्यादापुरुषोत्तम भगवान राम का भव्य और दिव्य मंदिर छिबरामऊ विशुनगढ़ रोड स्थित रामलीला मैदान में बनने जा रहा है। आज दोपहर छिबरामऊ से भाजपा विधायिका अर्चना पाण्डेय ने राजेश प्रकाश पाण्डेय के साथ इस मंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया। आचार्य प्रशांतानंद (चंदन) ने वैदिक मंत्रों से भूमिपूजन कराया। इस दौरान अर्चना पाण्डेय ने कहा कि खाटू श्याम का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है जहां वे भीम के पौत्र और घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक के रूप में जाने जाते थे। भगवान कृष्ण ने उन्हें कलयुग में श्याम नाम से पूजे जाने का वरदान दिया। वह खाटू श्याम के रूप में प्रसिद्द हुए। भूमिपूजन के बाद बाबा श्याम की आरती कर भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया। भूमिपूजन के दौरान खाटू श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता, रामदत्त गुप्ता, विनय शर्मा, पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे, पंडित बनारसी दास, भाजपा पूर्व जिला कोषाध्यक्ष रामानंद वर्मा, नरेश वर्मा, सिंपल वर्मा, एवं भारतीय किसान यूनियन के अनेक संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन भी मौजूद रहा

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें