
कुंडा प्रतापगढ़ , ढिंगवश में सात सौ परिवारों को मिलेगा शुद्ध पेयजल,
राजेश त्रिपाठी सोनी मोनी की सामाजिक सेवा का एक और उदाहरण,
कुंडा प्रतापगढ़।बाबागंज विधानसभा के ढिंगवश ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान राजेश त्रिपाठी सोनी मोनी ने एक बड़ा संकल्प लिया है। वे अपने निजी खर्च से सात सौ गरीब परिवारों को हैंडपंप वितरण करेंगे, जिससे उन्हें शुद्ध पेयजल मिल सके।जनसत्तादल दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया के मार्गदर्शन में राजेश त्रिपाठी सोनी मोनी ने अपने ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को पूरा करने के लिए काम किया है। उनका प्रयास है कि ग्रामीणों की सार्वजनिक समस्याओं के साथ-साथ व्यक्तिगत समस्याओं को भी दूर किया जाए। ग्राम पंचायत में शिक्षा, बिजली, पानी, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास कार्यों को पूरा किया है। जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में नगद रुपए, खाद्यान्न सामग्री, आभूषण में सोने की अंगूठी, सोफा आदि सामान उनके द्वारा दिया जा रहा है।राजेश त्रिपाठी सोनी मोनी पिछले बीस वर्षों से निरंतर सामाजिक सेवा कार्य कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं का निस्तारण हर संभव मदद हो जिससे कि उनकी जीवनशैली में सुधार हो। वे चौबीस घंटा ग्राम सभा में उपलब्ध रहते हैं और हर जरूरतमंद की मदद करते हैं।उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा की जनसत्तादल दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया, एमएलसी पूर्व सांसद कुंवर अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी बाबागंज के लोकप्रिय विधायक विनोद सरोज के मार्गदर्शन में निरंतर जरूरतमंदों की मदद की जा रही है और आगे भी मदद करता रहूँगा शुक्रवार को उन्होंने इक्यावन लोगों को हैंडपंप सार्वजनिक रूप से वितरण करके इस संकल्प का शुरुआत किया है। जल्द ही सात सौ जरूरतमंद परिवारों को हैंडपंप वितरण करेंगे, जिससे उन्हें शुद्ध पेयजल मिल सके।ग्रामीणों ने राजेश त्रिपाठी सोनी मोनी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, राजेश त्रिपाठी सोनी मोनी ने हमारे ग्राम पंचायत में विकास कार्य किए हैं और अब वे हमें शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं। हमें उनकी इस कार्य की बहुत सराहना है। समाजसेवी ढिंगवश प्रधान राजेश त्रिपाठी सोनी मोनी की ढिंगवश के साथ-साथ आसपास के गांव में खूब प्रशंसा हो रही है