कन्नौज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कन्नौज में नगर पालिका अध्यक्ष के कमरे में लगाया ताला शव फ्रीजर रखने वाले ना होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश।

 

कन्नौज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कन्नौज में नगर पालिका अध्यक्ष के कमरे में लगाया ताला शव फ्रीजर रखने वाले ना होने से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश।

ऋषभ दुबे नैमिष टुडे 

कन्नौज भाजपा नगर अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार और वरिष्ठ नेता संजय मिश्रा की अगुवाई में सोमवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम नगर पालिका पहुंच गया। यहां शव रखने वाले फ्रीजर खराब होने और शव वाहन न होने को लेकर चेयरमैन कौसर जहां के पति व प्रतिनिधि हाजी रहीश अहमद से जमकर झड़प हुई। जिसके बाद भाजपाइयों में नारेबाजी करते हुए चेयरमैन के कमरे में ताला डाल दिया।भाजपा नेता शिवेंद्र कुमार ने बताया कि जब से कौसर जहां कन्नौज की चेयरमैन बनी हैं, तब से नगर पालिका में शव रखने वाले फ्रीजर खराब हो गए। जो शव वाहन था, वो भी खराब बताया जा रहा है। जिससे अंतिम संस्कार के लिए हिंदुओं को न तो नगर पालिका से शव वाहन मिलता है और न ही शव रखने के लिए फ्रीजर मिलता है। जिससे भीषण गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। हिन्दुओं के साथ भेदभाव की वजह से जानबूझकर इस तरह की सुविधाओं से उन्हें वंचित रखा जा रहा है। जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय मिश्रा ने बताया कि फ्रीजर और शव वाहन की व्यवस्था करने के लिए नगर पालिका को तीन दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। अगर मांग न मानी गई टौ पूरी नगर पालिका में ताला बंदी की जाएगी। नगर पालिका में हंगामा किया। चेयरमैन प्रतिनिधि से जमकर झड़प हुई। नाराज भाजपाइयों ने उनके कमरे में ताला बंदी कर दी। यहां शव रखने वाले फ्रीजर और शव वाहन की व्यवस्था करने की हिदायत देते हुए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।

इस मौके पर विशाल शुक्ला, नीतीश तिवारी, अभिमन्यु ठाकुर, श्यामजी मिश्रा समेत कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें