
उत्तर प्रदेश कन्नौज , न्यायमूर्ति श्री अनीश कुमार गुप्ता, प्रशासनिक न्यायाधीश,
कन्नौज/न्यायाधीश माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा कारागार का निरीक्षण किया गया।
हिमांशु द्विवेदी नैमिष टुडे
कन्नौज। निरीक्षण के दौरान माo जनपद न्यायाधीश श्री चन्द्रोदय कुमार, जिलाधिकारी श्री आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार, श्रीमती इन्दु द्विवेदी ए0डी0जे0-प्रथम, श्रीमती श्रद्धा भारतीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती लवली जायसवाल, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मौजूद रहे। कारागार में मा0 न्यायमूर्ति द्वारा चन्दन के पौधे का पौधरोपण एवम् ओपन जिम का उद्घाटन किया गया। जेल अधीक्षक श्री भीमसैन मुकुन्द द्वारा मा0 न्यायमूर्ति को अवगत कि उत्तर प्रदेश की सभी कारागारो में ओपन जिम को बंदियों के स्वास्थ्य लाभ के लिये चालू किया गया है। उत्तर प्रदेश की समस्त कारागारों में जिम स्थापित किया जा रहा है। इस पर मा0 न्यायमूर्ति द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गयी। निरीक्षण के दौरान पाकशाला में बन रहे भोजन को स्वयं देखा। भोजन की तारीफ की। बैरक में निरूद्ध बंदियों की परेड का अवलोकन किया। महिला बैरक में सभी महिला बंदियों को फल वितरण किया किया। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को कपड़े व टाफी उपहार स्वरूप प्रदान की। अस्पताल में सभी बीमार बंदियों को फल वितरण किया। अस्पताल में उपलब्ध दवाईयों के सम्बन्ध में चिकित्साधिकारी से विस्तृत जानकारी की गयी। खाद्यान्न का निरीक्षण किया गया। सभी खाद्यान्न सामग्री को चेक किया गया। सभी खाद्यान्न सामग्री की क्वालिटी ठीक पायी। निरीक्षणोपरान्त मा0 न्यायमूर्ति द्वारा कारागार की समस्त व्यवस्थाओं के लिये प्रशंसा की गयी।
निरीक्षण के दौरान कारागार के श्री विजय कुमार शुक्ला जेलर, चिकित्साधिकारी डा0 सिद्धार्थ चौधरी श्री अनुज कुमार उपकारापाल, श्री रामबहाल दुबे उपकारापाल, उपकारापाल श्रीमती उर्मिला सिंह, श्री रामबिहारी फार्मासिस्ट, श्री पंकज कटियार कनिष्ठ सहायक, श्री सुनील कुमार कनिष्ठ सहायक, श्री राहुल चौधरी जेल वार्डर, श्री दीपक कुमार जेल वार्डर, श्री गौरव कुमार जेल वार्डर आदि प्रशासनिक कर्मचारी उपस्थित रहे।