
आगरा उत्तर प्रदेश, लोकमाता अहिल्याबाई होकर की प्रदर्शनी का जिला भाजपा कार्यालय पर होगा आयोजन
दूरदर्शी महिला शासकों में से एक थी अहिल्याबाई होल्कर: प्रशान्त पौनिया
विष्णु सिकरवार
आगरा। लोकमाता’ पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान के अंतर्गत भाजपा कार्यालय पर जिला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला अध्यक्ष भाजपा प्रशांत पौनिया ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीपप्रज्वलन कर किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होलकर, मालवा साम्राज्य की होलकर रानी थीं।उन्हें भारत की सबसे दूरदर्शी महिला शासकों में से एक माना जाता है। 18वीं शताब्दी में, मालवा की महारानी के रूप में, धर्म का संदेश फैलाने में और औद्योगीकरण के प्रचार-प्रसार में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था।
पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने कहा कि ‘पुण्यश्लोक’ अहिल्याबाई होल्कर जी ने एक आदर्श शासन व्यवस्था की नींव रखी थी। भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षण देने के लिए उत्तर से दक्षिण तक, पूर्व से पश्चिम तक वृहद भारत को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के रूप में जोड़ने का काम उन्होंने किया था।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ सुनील राजपूत ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर नारी शक्ति, सेवा और सनातन मूल्यों की प्रतीक थीं। उनका जीवन संपूर्ण राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। स्वच्छता अभियान के माध्यम से हम उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं।
उन्होंने बताया की प्रदर्शनी का आयोजन 24 मई से 31 मई तक जिला कार्यालय पर लगातार होगा। जिसके अवलोकन के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से लोगों को अवलोकन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
प्रमुख रूप से पूर्व विधायक महेश गोयल, कार्यक्रम संयोजक सुनील राजपूत,अभिनव मौर्य,उत्तम काका,संतोष कटारा,रामकुमार शर्मा,वरिष्ठ नेता श्याम सुंदर पाराशर,वीरपाल माहुरा,अशोक चाहर, पवन चौधरी,गौरव सोलंकी,पवन चौधरी,हीरा सिंह,धीरज बघेल,जयशिव छौंकर,सत्यप्रकाश लोधी,प्रमोद सिकरवार,राहुल राजपूत,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।