हसेरन कन्नौज ,देश के शौर्य सम्मान को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा की नारेबाजी  

 

हसेरन कन्नौज ,देश के शौर्य सम्मान को लेकर निकाली तिरंगा यात्रा की नारेबाजी

ऋषभ दुबे नैमिष टुडे 

हसेरन कन्नौज। देश की सेना के सम्मान और मनोबल को बढ़ाने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोगों ने तिरंगा यात्रा में भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, भारतीय सेना की जय के नारे लगाएं। कस्वा में भाजपा कन्नौज पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खूब जोश देखा गया। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, जय हिंद, भारतीय सेना जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद की नारेवाजी की। नरेंद्र राजपूत ने कहा कि इस तिरंगा यात्रा का आयोजन हाल ही में भारतीय सेना की ओर से किए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में किया गया। यह ऑपरेशन जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के जवाब में चलाया गया था। जिसमें कई निर्दोष लोगों की जान गई थी। इस हमले के बाद देशभर में पाकिस्तान के प्रति आक्रोश देखा गया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। बल्कि भारतीय सेना के युद्ध कौशल को पूरी दुनिया ने सराहना की है। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य, सचिन मिश्रा, गुंजन त्रिपाठी , दीपक चौहान , शैलेंद्र मिश्रा , राघव प्रताप सिंह , सुमन शाक्य सहित सैकड़ों लोग रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें