जलवायु संरक्षण के लिए समय रहते जागना होगा-अजय क्रांतिकारी

जलवायु संरक्षण के लिए समय रहते जागना होगा-अजय क्रांतिकारी

 

जल शपथ दिलाकर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित।

 

बच्चों के माध्यम से अभिभावकों को खेत में मेड़ और मेड़ पर पेड़ लगाने का संदेश देते हुए सहजन का पौधा लगाने की अपील किया।

 

आज लक्ष्मणपुर ब्लॉक के जीएसएस एकेडमी मधवापुर सहबागंज में पर्यावरण सेना द्वारा संचालित जल ग्राम अभियान के तहत भूजल एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जलवायु संरक्षण हेतु जागरूक किया गया।वाटर एड इंडिया के जल चैंपियन एवं वाटर डाइजेस्ट वर्ल्ड वाटर अवार्ड विजेता पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन की समस्या से आज धरती पर जीवन का संकट पैदा हो रहा है।जिसके चलते भूजल,शुद्ध वायु और भोजन का संकट पैदा गया है।समय रहते हम सभी को जल एवं पर्यावरण को बचाने हेतु जागना होगा।अजय क्रांतिकारी ने बच्चों को जलवायु संरक्षण हेतु व्यावहारिक ज्ञान देते हुए पेड़ लगाकर हरित जन्मदिन मनाना,जल की व्यर्थ बरबादी को रोकना,प्लास्टिक का प्रयोग न करना और ऊर्जा संरक्षण के बारे में जागरूक किया।उन्होंने बच्चों के माध्यम से अभिभावकों को हरित संदेश दिया कि खेतों की मेडबंदी कराकर जल संचयन एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ ही स्वास्थ्य की रक्षा हेतु सहजन का पौधा लगाएं और आमदनी भी बढ़ाएं।इस मौके पर जल चैंपियन अजय क्रांतिकारी ने बच्चों को जल शपथ दिलाकर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरित किया।

इस मौके पर पर्यावरण सैनिक धर्मेंद्र शुक्ला, सरिता श्रीवास्तवा,शालू सिंह,दीपिका राव,सानिया बानो,पंकज राव,रागिनी वर्मा,अर्पिता शुक्ला,श्रेया सिंह,नित्या तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें