
बिसवां की डॉ. विनोदिनी त्रिपाठी अजया महिला सम्मान समारोह में सम्मानित
नैमिष टुडे/अतुल वर्मा
बिसवां सीतापुर
बिसवां की प्रतिष्ठित शिक्षिका एवं समाजसेविका डॉ. विनोदिनी त्रिपाठी को उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान और शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए हाल ही में लखनऊ के ताज होटल में अजया महिला सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान महिलाओं के उत्थान, शिक्षा और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रदान किया जाता है।
सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, अखिलेश यादव ,सांसद डिंपल यादव ने सम्मान प्रदान किया।इस मौके पर पूर्व एमएलसी कांति सिंह सहित प्रदेश स्तरीय व दूर दराज प्रदेशो से आई हुई महिलाएं मौजूद रही तथा उनके कार्यों की सराहना की और अंगवस्त्र देकर उपलब्धियों को सराहा और उन्हें महिला सशक्तिकरण का प्रेरणास्रोत बताया। डॉ. विनोदिनी त्रिपाठी ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे भी समाजसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित रहने की प्रेरणा देगा।महिला सम्मान प्राप्त करने पर नगर के चिकित्सकों, साहित्यकारों, समाजसेवियों और राजनीतिक दलों के नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया। यह उपलब्धि न केवल डॉ त्रिपाठी के लिए, बल्कि सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।उनके कार्यों से यह सिद्ध होता है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में समर्पण और क्षमता के साथ उत्कृष्टता प्राप्त कर सकती हैं। इस सम्मान ने बिसवां का नाम रोशन किया है और डॉ विनोदनी त्रिपाठी के प्रयासों को मान्यता दी है।