अमन के बाशिंदे अमन ही फैलाएंगे,रंगों के संग हम ईद की खुशियां भी बांटेंगे

 

अमन के बाशिंदे अमन ही फैलाएंगे,रंगों के संग हम ईद की खुशियां भी बांटेंगे।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला की अनोखी पहल को जनपद के सभी धर्मों के लोगों ने सराहा।

कन्नौज/हिमांशु द्विवेदी
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिकोत्सव का पर्व सभी जनपद वासी हर्ष और उल्लास के साथ मनाएं। किसी भी तरह की कटुता या वैमनस्यता दिलों में ना रहे इसके लिए बड़े पैमाने पर सभी धर्मों के लोगों ने आगे आकर पहल की है।
दरअसल इस वर्ष होलिकोत्सव का पर्व और रमजान माह के एक जुम्मे की नमाज़ एक ही दिन है जिसको लेकर सभी जगह तरह तरह की प्रतिक्रिया दी जा रही है।
वहीं जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पीस कमेटी का आयोजन कर सभी धर्मों के लोगों से चर्चा की।जिसको जनपद वासियों ने खुले दिल से सराहा और मुस्लिम धर्म के गुरुओं ने इस अवसर पर जुम्मे की नमाज़ को होली के पर्व को देखते हुए दो बजे से मस्जिदों में अदा करने का फैसला लिया है।
यह कन्नौज पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार और जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला की अनोखी पहल है जिसको लेकर जनपद वासियों का कहना है कि इस तरह की सराहनीय पहल पूरे देश में की जानी चाहिए ताकि पूरे में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल स्थापित हो और देश उन्नति की ओर अग्रसर हो सके।
वहीं जनपद के छिबरामऊ नगर में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गस्त करते हुए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला,पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार,अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार ने जनता से संवाद करते हुए उन्हें रमजान और होली के पर्व को शान्ति और प्रेम से मिलजुल कर मानने का संदेश दिया।इस अवसर पर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला,पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार,अपर जिलाधिकारी आशीष कुमार को नगर की जामा मस्जिद के पास समाजसेवी कामरान,फ़ैयाज और पुरानी गल्ला मंडी के पास नगर के व्यापार मंडल के अध्यक्ष लालू गुप्ता व व्यापारी मुन्ना गुप्ता,भानु चौहान,प्रियांशु, अमोघ गुप्ता आदि ने पुष्प गुच्छ देकर इस सराहनीय पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।
नगर की पुरानी गल्ला मंडी के पास जर्जर हो चुके अति प्राचीन गेट को देखते हुए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने नगर पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे से वार्ता करते हुए उसके जीर्णोद्धार के लिए रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया।
नगर में पैदल के दौरान अलग ही माहौल देखने को मिला जहां एक ओर
पैदल गस्त के दौरान क्षेत्राधिकारी ओमकार नाथ शर्मा,कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी,इंस्पेक्टर चंद्र प्रकाश तिवारी के साथ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे तो वहीं जेई सुनील सिंह,
नगर पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे और व्यापार मंडल के अध्यक्ष लालू गुप्ता,मुन्ना गुप्ता,भानु चौहान आदि भी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के साथ साथ पैदल चलते हुए नगर वासियों में विश्वास और प्रेम की अलख जगाते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें