
किसान यूनियन युवा मोर्चा से कन्नौज जिला मंत्री बने अभिषेक
नैमिष टुडे/ ब्यूरो चीफ
कन्नौज। कन्नौज जिले में भाकियू भानु किसान यूनियन से राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव के निर्देशानुसार कन्नौज जिले में टीम विस्तार को लेकर जिला मंत्री अभिषेक कुमार को बनाया गया। जिले के तिर्वा तहसील हसेरन ब्लाक से अभिषेक को भारतीय किसान यूनियन भानू से कन्नौज के पदाधिकारी ने जिला मंत्री का चयन किया। प्रमाण पत्र देकर उन्हें जिले की जिम्मेदारी दी। जिला मंत्री बनने पर उन्होंने बताया किसान संगठन द्वारा जो हमें जिम्मेदारी दी गई है किसानों के हित को लेकर हम काम करेंगे। किसानो की आवाज उठाने का काम करेंगे। कार्यक्रम में संगठन के जिला उपाध्यक्ष पंकज ठाकुर , मंडल संगठन मंत्री राघव प्रताप सिंह , जिला संयोजक दीपक चौहान , छात्र मोर्चा के कन्नौज जिला अध्यक्ष सचिन मिश्रा सहित किसान यूनियन के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। पंकज ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया किसान यूनियन द्वारा अपने संगठन का विस्तार किया जा रहा है। लोगों को संगठन से जोड़कर उन्हें जिम्मेदारी दी जा रही है।