कन्नौज में रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा हटाने से लोधी समाज में आक्रोश

 

आगामी लोकसभा चुनाव में हिसाब बराबर करेगा लोधी समाज- आनंद लोधी

विष्णु सिकरवार
आगरा। कन्नौज की तिर्वा विधानसभा के इंदरगढ़ चौराहे पर हाल ही में लगी प्रतिमा को परमिशन ना होने का हवाला देकर प्रसाशन ने बुधवार देर रात हटा दिया। जबकि प्रतिमा का अनावरण तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने बुधवार दिन में हज़ारों की संख्या के साथ किया। अगर परमीशन नही थी तो अनावरण क्यों होने दिया। प्रतिमा को देर रात्रि हटाने से संपूर्ण देश की लोधी समाज में आक्रोश व्याप्त है।
अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने कहा कि रानी अवंतीबाई लोधी किसी जाति विशेष के लिए शहीद नहीं हुई थी उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देश के लिए दी थी। संपूर्ण लोधी समाज भाजपा को अपना शतप्रतिशत वोट देता है फिर भी भाजपा सरकार में पिछड़ी समाज की वीरांगना की प्रतिमा को हटाना ये समस्त पिछड़ी समाजों का अपमान है। आगामी लोकसभा चुनाव में इसका ख़ामियाज़ा भाजपा को भुगतना होगा। अगर प्रदेश सरकार ने रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा को उक्त स्थान पर नहीं लगाया तो अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा पूरे देश में भाजपा लोधी समाज को वोट ना देने के लिए पंचायतों को आयोजन ग्राम स्तर पर करेगी।
प्रदेश महामंत्री हरिओम लोधी ने कहा कि कन्नौज में रानी अवंतीबाई की प्रतिमा का हटाना दुर्भाग्य पूर्ण है। प्रदेश में भाजपा की सरकार है और लोधी भाजपा का मूल वोट है। ये संपूर्ण लोधी समाज का अपमान है लोकसभा चुनाव में इसका बदला लिया जाएगा।
प्रमुख रूप से गुलाब सिंह लोधी,राकेश लोधी एड. बबलू लोधी, मोहन सिंह लोधी, राहुल लोधी, मिथुन राजपूत, अभिषेक राजपूत, रवि राजपूत,गजेंद्र राजपूत,राकेश लोधी,मानसिंह लोधी,मुन्ना लाल लोधी, धर्मेंद्र लोधी, जगदीश राजपूत, वीरेंद्र लोधी रवींद्र राजपूत आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें