धूमधाम से मनाई गई,राजा टोडरमल की जयंती स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार को किया गया सम्मानित

 

सीतापुर राजस्व के जनक राजा टोडर मल की 521वी जयंती पूर्व की भांति इस वर्ष भी राजा टोडरमल स्मारक समिति, राजस्व सुरक्षा सेवा दल के पदाधिकारियो व गण मान्यो द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। राजा टोडरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया व अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया । गुड़ियन पुरवा गांव के महंगे राम व बलदेव लाल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार को भी सम्मानित किया गया। जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष संजयपुरी के द्वारा लहरपुर के
मानसरोवर धाम अनियां कला तंम्केश्वर नाथ, 85 बीघा तीर्थ स्थल राजापुर गांव, नगर पालिका परिसर लहरपुर स्थित राजा टोडरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण,खत्रियाना चौराहे चित्र पर माल्यार्पण, इंडियन बैंक, तहसील प्रतिमा पर अध्यक्ष संजयपुरी,व लहरपुुर उपजिलाधिकारी ,के द्वारा माल्यार्पण किया गया। उसके बाद राजा टोडरमल पार्क स्थित कलेक्ट्रेट कचेहरी परिसर सीतापुर मे भाव्य प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों के द्वारा जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष संजय पुरी ने कहा राजस्व के जनक राजा टोडरमल की 521 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई, जिसका शुभारंभ लहरपुर के अन्य कल मानसरोवर से किया गया। राजा टोडरमल अकबर के नवरत्नों में एक माने जाते थे ,जिनका जन्म 521 वर्ष पहले सीतापुर जिले के लहरपुर के राजापुर गांव मे हुआ था। जिनके प्रमाण अभिलेखों में मिलते हैं । और राजा टोडरमल ने भूमि की पैमाइश का आविष्कार वैज्ञानिक तरीके से किया था। जिससे पूरा राजस्व कोष चलता है। जब बोलेगा हिंदुस्तान के संपादक राजा करण सिंह ने राजा टोडरमल संस्था के लिए 5000 रुपए दान देने की बात कही। जो बड़े गर्व की बात है,संजय पुरी ने मांग करते हुए कहा कि लालबाग से आंख अस्पताल जाने वाले मार्ग को राजा टोडरमल मार्ग का नामकरण किया जाए, और टोडरमल पार्क के अंदर कई वर्षों से बंद पड़ी लाइब्रेरी को खाली कराया जाए, और टोडरमल के नाम से सीतापुर में प्रवेश द्वार बनाया जाए, विकासखंड सकरन के गोड़ियन पुरवा गांव जो दो स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जन्मस्थली है गांव का विकास कार्य नहीं कराया गया है उस गांव में आजादी के 75 वर्षों के बाद भी लाइट तक नहीं पहुंची है । गांव का विकास कराया जाए। सरकार के द्वारा जो भारत रत्न रेवड़ियों की तरह बांटे जा रहे हैं। जो सम्मान देने योग्य हैं उन्हें ही दिया जाए, राजा टोडरमल जो राजस्व के पितामह कहे जाते हैं, उनकी संस्था को राजस्व विभाग का सदस्य बनाया जाए।
जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रीति, पुरी शिवांगी पुरी, शिखरपुरी ,चारु पुरी,राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवा दल जिला अध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा, सदर तहसीलदार बाल कृष्णा सिंह, विसवां विधानसभा पूर्व भाजपा विधायक महेंद्र सिंह यादव ,जिला मीडिया प्रभारी सन्तोष कुमार राव, नगर प्रभारी खिलाड़ी शाह ,नीरज अवस्थी, अंबेडकर गांधी,उर्फ दिनेश जायसवाल, राष्ट्रीय किसान परिषद अध्यक्ष राम लखन गौतम ,राकेश सक्सेना,अंकित जयसवाल, राजीव शुक्ला, अरुणेश मिश्रा, वीरेंद्र आर्य, कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार शुक्ला, दिलेश कुमार राजपूूत ,बबलू कुमार, कवि रजनीश शुक्ला ,शायर मुजीब सीतापुरी, कुंवर अवधेश प्रताप सिंह, एडवोकेट राजकुमार शुक्ला, पत्रकार लक्ष्मीकांत वाजपेई, पत्रकार राजा करण सिंह,अमित कुमार शुक्ला ,एडवोकेट बनवारी लाल सैनी,एडवोकेट अयोध्या प्रसाद गौतम, एडवोकेट पंकज सैनी,एडवोकेट अरुण कुमार राज, ललित कुमार, महेंद्र कुमार ,रजनीश भारती ,अंशुल मिश्रा सहित सैकड़ो की संख्या में गण मान्य उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें