Naimish Today

फर्जी टीसी पर सरकारी मुहर की साजिश! बिना मान्यता प्राप्त स्कूल की जालसाजी का बड़ा खेल बेनकाब, बीईओ कार्यालय तक पहुंचाए गए कूटरचित रजिस्टर
फर्जी टीसी पर सरकारी मुहर की साजिश!

बिना मान्यता प्राप्त स्कूल की जालसाजी का बड़ा खेल बेनकाब, बीईओ कार्यालय तक पहुंचाए गए कूटरचित रजिस्टर

प्रतापगढ़  शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि क्षेत्र में संचालित एक बिना मान्यता प्राप्त विद्यालय की ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) को वैध साबित कराने के लिए कूटरचित अभिलेख तैयार कर खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) कार्यालय तक पहुंचा दिए गए। यदि यह प्रयास सफल हो जाता, तो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी प्रक्रिया का दुरुपयोग कर विद्यार्थियों के शैक्षणिक रिकॉर्ड को वैधता दिलाने की कोशिश पूरी हो सकती थी।

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे प्रकरण में दो व्यक्तियों ने कथित रूप से बैकडेट में स्कॉलर रजिस्टर और उपस्थिति रजिस्टर तैयार किए। आरोप है कि इन अभिलेखों में फर्जी प्रविष्टियां, कूटरचित सील और रिकॉर्ड तैयार कर उन्हें वास्तविक दस्तावेजों के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जा रही है कि विद्यालय के प्रबंधक को भी इस पूरी गतिविधि की जानकारी नहीं थी और अभिलेख उनकी जानकारी के बिना ही विभाग तक पहुंचा दिए गए।

फर्जी स्कूल, फर्जी रिकॉर्ड और सरकारी मुहर की कोशिश

शिक्षा विभाग के नियम स्पष्ट हैं कि बिना मान्यता प्राप्त विद्यालय द्वारा जारी ट्रांसफर सर्टिफिकेट को वैधानिक मान्यता प्राप्त नहीं होती। ऐसे में यदि किसी टीसी पर बीईओ का काउंटर साइन प्राप्त हो जाए, तो आगे प्रवेश प्रक्रिया में उसे वास्तविक दस्तावेज के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। यही कारण है कि कथित रूप से पूरे षड्यंत्र की पटकथा तैयार की गई।

आरोप है कि पहले फर्जी छात्रवृत्ति एवं प्रवेश रिकॉर्ड तैयार किए गए, फिर छात्र उपस्थिति का ऐसा विवरण बनाया गया जिससे यह प्रतीत हो कि विद्यार्थी नियमित रूप से विद्यालय में अध्ययनरत थे। इसके बाद इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर टीसी को वैधता दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने का प्रयास किया गया।

बीईओ कार्यालय की सतर्कता से खुली परतें

बताया जा रहा है कि बीईओ कार्यालय में दस्तावेजों की जांच के दौरान कई गंभीर विसंगतियां सामने आईं। रजिस्टरों की लिखावट, प्रविष्टियों की शैली, सीलों की बनावट तथा रिकॉर्ड की निरंतरता पर संदेह होने के बाद गहन परीक्षण किया गया। प्रारंभिक जांच में कथित तौर पर दस्तावेज संदिग्ध पाए गए।

जब विद्यालय प्रबंधक से संपर्क किया गया तो उन्होंने कथित रूप से स्पष्ट किया कि ऐसे किसी रजिस्टर को तैयार कराने अथवा विभाग में जमा कराने की जानकारी उन्हें नहीं है। इसके बाद पूरा मामला संदेह के घेरे में आ गया और कथित जालसाजी की परतें खुलने लगीं।

यह सिर्फ टीसी नहीं, पूरी शिक्षा व्यवस्था पर हमला

यदि कोई व्यक्ति फर्जी विद्यालय के रिकॉर्ड तैयार कर सरकारी कार्यालय में जमा करा सकता है, तो यह केवल दस्तावेजी धोखाधड़ी नहीं बल्कि शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सीधा हमला है। ऐसे मामलों में मासूम विद्यार्थियों का भविष्य भी संकट में पड़ सकता है। वर्षों बाद यदि ऐसे प्रमाणपत्र अमान्य घोषित होते हैं, तो सबसे बड़ा नुकसान छात्रों और उनके परिवारों को उठाना पड़ता है।

कई बड़े सवाल खड़े करता मामला

– आखिर वे कौन लोग हैं जिन्होंने कथित रूप से फर्जी रजिस्टर तैयार किए?

– बिना अधिकृत अभिलेखों के सरकारी कार्यालय तक दस्तावेज कैसे पहुंचे?

– क्या इससे पहले भी इसी तरीके से अन्य टीसी पर काउंटर साइन कराने का प्रयास किया गया?

– क्या इस पूरे प्रकरण के पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय है?

– क्या क्षेत्र में संचालित अन्य बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों की भी जांच होगी?

कानूनी दृष्टि से गंभीर मामला

यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो यह मामला कूटरचना, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने तथा सरकारी अधिकारी को गुमराह करने जैसे गंभीर अपराधों की श्रेणी में आ सकता है। ऐसे मामलों में लागू कानून और धाराएं जांच एजेंसियां उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर तय करती हैं।

स्थानीय नागरिकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराने, बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों के सत्यापन अभियान चलाने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा यदि किसी सरकारी कर्मचारी की भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

फिलहाल मामला जांचाधीन बताया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही किसी व्यक्ति की आपराधिक जिम्मेदारी या दोष तय होगा। यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो यह शिक्षा व्यवस्था में फर्जीवाड़े के सबसे गंभीर मामलों में से एक माना जा सकता है।

The post फर्जी टीसी पर सरकारी मुहर की साजिश! बिना मान्यता प्राप्त स्कूल की जालसाजी का बड़ा खेल बेनकाब, बीईओ कार्यालय तक पहुंचाए गए कूटरचित रजिस्टर appeared first on Naimish Today.

किशोरी को भगाने पर युवक के खिलाफ केस
किशोरी को भगाने पर युवक के खिलाफ केस

कुंडा प्रतापगढ़।संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को तहरीर दी कि उसकी 16 वर्षीय बेटी को 30 जुलाई की आधी रात को सूरज सरोज निवासी मुसवा नगर लालगंज शादी का झांसा देकर भगा ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। पुलिस ने पीड़िता मां की तहरीर पर सूरज सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

The post किशोरी को भगाने पर युवक के खिलाफ केस appeared first on Naimish Today.

घर में घुसकर महिला से की मारपीट, मुकदमा दर्ज
घर में घुसकर महिला से की मारपीट, मुकदमा दर्ज

कुंडा प्रतापगढ़।कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय में वाद दायर किया। इसमें बताया कि जमीन की रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोग 29 अप्रैल को लाठी लेकर उसके दरवाजे पर आ गए। गालियां देते हुए मारने को दौड़े तो वह जान बचाने को घर के भीतर भागी। आरोपी घर में घुस गए और उसे मारापीटा। बीच बचाव करने दौड़ी एक महिला को भी पीटा और अभद्रता की। घर में रखी कुर्सी आदि तोड़ दिया, जिससे उसका काफी नुकसान हुआ। पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने राकेश कुमार, राहुल, रोहित, मोहित, रोहन, सीता देवी, राहुल की पत्नी को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

The post घर में घुसकर महिला से की मारपीट, मुकदमा दर्ज appeared first on Naimish Today.

मुकदमे में सुलह न करने पर युवक को पीटा
मुकदमे में सुलह न करने पर युवक को पीटा

कुंडा प्रतापगढ़ ।कोतवाली क्षेत्र के गजरी रैयापुर गांव निवासी विजय प्रजापति ने न्यायालय में वाद दायर किया कि पुरानी घटना को लेकर गांव के कुछ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। उसी मुकदमे में सुलह करने को वह लोग दबाव बना रहे थे। उसने सुलह करने से इनकार कर दिया। जिससे खुन्नस खाकर 5 मार्च 2026 को जब वह अपने भाई अजय प्रजापति के साथ करीब 10 बजे दिन में काम करने जा रहा था, तभी रास्ते में रोककर उसके भाई अजय को मारा पीटा। आरोपियों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगाकर दो सादे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए जिनका दुरुपयोग हो सकता है।पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रोहित प्रजापति, मोहित प्रजापति, विकास प्रजापति, नीरज प्रजापित को नामजद करते हुए एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

The post मुकदमे में सुलह न करने पर युवक को पीटा appeared first on Naimish Today.

जलभराव और कीचड़ से ध्वस्त हुआ गांव का रास्ता, 10 घरों का आवागमन प्रभावित
जलभराव और कीचड़ से ध्वस्त हुआ गांव का रास्ता, 10 घरों का आवागमन प्रभावित

कुंडा/प्रतापगढ़। बाबागंज विकासखंड की ग्राम सभा ऐमापुर बिंधन स्थित बहादुर का पुरवा गांव का संपर्क मार्ग जलभराव और कीचड़ के कारण बदहाल हो गया है। सड़क पर लगभग एक फीट गहरा गड्ढा बन जाने से उसमें पानी भर गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

ग्रामीण वरुण मिश्रा, ननकू तिवारी, प्रमोद तिवारी और दुर्गेश तिवारी ने बताया कि सड़क की मरम्मत को लेकर कई बार ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव और खंड विकास अधिकारी बाबागंज से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी के कारण मार्ग पूरी तरह जर्जर हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क खराब होने से करीब 10 परिवारों का आवागमन प्रभावित है। चार पहिया वाहन गांव के बाहर राम मणि तिवारी उर्फ छोटे के घर के सामने ही खड़े करने पड़ते हैं, क्योंकि खराब रास्ते के कारण वाहन गांव के भीतर नहीं जा पाते।

सोमवार को ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी बाबागंज से मार्ग की तत्काल मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराने की मांग की।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी बाबागंज विजय शंकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी और शीघ्र ही सड़क की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

The post जलभराव और कीचड़ से ध्वस्त हुआ गांव का रास्ता, 10 घरों का आवागमन प्रभावित appeared first on Naimish Today.

शिव मंदिर नरियावां में वृक्षारोपण अभियान, हरियाली से महकेगा मंदिर परिसर
शिव मंदिर नरियावां में वृक्षारोपण अभियान, हरियाली से महकेगा मंदिर परिसर

कुंडा/ प्रतापगढ़। बाबागंज विकासखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध शिव मंदिर नरियावां में आस्था और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। मंदिर परिसर को हरा-भरा बनाने तथा श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं छायादार वातावरण उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं।मंदिर समिति एवं स्थानीय युवाओं के सहयोग से बरगद, पीपल, नीम, आम और अशोक सहित छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया जा रहा है। श्रावण मास में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचते हैं। ऐसे में यह पहल भविष्य में श्रद्धालुओं को छाया, शुद्ध वायु और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने में सहायक होगी।वृक्षारोपण अभियान में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता राजेंद्र शुक्ला ‘पप्पू’ सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय चेतना का भी प्रतीक है। उनका लक्ष्य अगले एक वर्ष में 500 से अधिक पौधे लगाकर उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मंदिर परिसर में लंबे समय से हरियाली की कमी महसूस की जा रही थी। वृक्षारोपण से न केवल परिसर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से पौधों की सुरक्षा और संरक्षण में सहयोग करने की अपील की है। वहीं स्थानीय युवाओं ने प्रत्येक रविवार को पौधों की सिंचाई और देखभाल की जिम्मेदारी संभालने का संकल्प लिया है।

The post शिव मंदिर नरियावां में वृक्षारोपण अभियान, हरियाली से महकेगा मंदिर परिसर appeared first on Naimish Today.

युवाओं ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान पर माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना
युवाओं ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान पर माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना

सीतापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat) संगठन द्वारा देशव्यापी “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत संकल्प अभियान” चलाया जा रहा है।

जिला स्तर पर आर० एम० पी० पी० जी० कॉलेज में लगभग 200 से अधिक माय भारत स्वयंसेवकों एवं डी.पी. वर्मा डिग्री कॉलेज , सीतापुर शिक्षण संस्थान , हिन्दू कन्या महाविद्यालय , राजकीय महिला महाविद्यालय के माय

भारत -एन०एस०एस० स्वयंसेवकों ने माननीय प्रधानमंत्री जी का संवाद सुना और नशा मुक्त भारत की शपथ ली ।

ब्लॉक मिश्रिख में माय भारत स्वयंसेवक अभय शुक्ला एवं सुदामा दीक्षित के संयोजन में श्री अखंड आचार्य स्वामी अचिन्त्यानंद इंटर कॉलेज, नैमिषारण्य (सीतापुर) में 50 से अधिक युवाओं को माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन लाइव टीवी के माध्यम से कार्यक्रम से जोड़ा गया।

इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा “विकसित भारत” के निर्माण में युवाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति की शपथ, जनजागरूकता गतिविधियाँ तथा युवाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित करने वाले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जिला युवा अधिकारी , माय भारत , प्रतिमा वर्मा ने जनपद के युवाओं, छात्र-छात्राओं, स्वयंसेवी संगठनों, शिक्षकों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता कर नशा मुक्त भारत के संकल्प को सशक्त बनाने का आह्वान किया है।

The post युवाओं ने ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान पर माननीय प्रधानमंत्री जी का संबोधन सुना appeared first on Naimish Today.

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की मनाई गई 145वीं जयंती
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की मनाई गई 145वीं जयंती

सीतापुर। राजा टोडरमल स्मारक समिति एवं राजस्व सुरक्षा सेवादल (RSSD) के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित राजा टोडरमल पार्क (निकट पुलिस क्लब), सीतापुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की 145वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजयपुरी ने की।

मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी सदर जनार्दन कुमार शासकीय कार्य में व्यस्तता के कारण कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में हरगांव के नायब तहसीलदार बीरबहादुर सिंह को भेजा। नायब तहसीलदार ने राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया, पार्क में स्थापित राजा टोडरमल की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए हिंदी भाषा, शिक्षा तथा राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।

इस अवसर पर तत्सत सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं राजा टोडरमल स्मारक समिति रंगमंच के प्रदेश अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव तथा सुरेंद्र सिंह ,अनूप निषाद ,सुशील कुमार सिंह ,मोहिनी देवी ,नाहिद नाज ,दुर्गा गौतम ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि के प्रतिनिधि ने तत्सत सेवा संस्थान की टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राजा टोडरमल समिति के जिला अध्यक्ष एवं बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवनाथ मिश्रा ,जिला मीडिया प्रभारी सन्तोष कुमार राव,जिला सचिव एडवोकेट सौरभ तिवारी , पिछड़ा वर्ग महिला अध्यक्ष इंदू रानी ,एडवोकेट सविता पाल ,जब बोलेगा हिंदुस्तान के संपादक राजा करन सिंह ,पत्रकार अनुभव शुक्ला, मान्यता प्राप्त पत्रकार कुलदीप राठौर ,अर्नव न्यूज संपादक सतीश आर्य , जितेंद्र कुमार ,अनुपम गौतम ,राजबहादुर , अभिषेक सिंह ,सियाराम यादव ,लेखपाल कुलदीप श्रीवास्तव ,अंकित जायसवाल सहित अधिवक्ता एवं सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

The post स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की मनाई गई 145वीं जयंती appeared first on Naimish Today.

जिला कारागार का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
जिला कारागार का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अरुण कुमार दुबे /नैमिष टुडे

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने 31 जुलाई 2026 को जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। बंदियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जेल चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां भर्ती बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों से उपचार व्यवस्था, उपलब्ध दवाओं एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी बंदियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जाए तथा गंभीर रोगियों के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखी जाए।

इसके अलावा अधिकारियों ने कारागार परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, रसोईघर, भोजन वितरण व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा शासन की मंशा के अनुरूप बंदियों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर सहित कारागार के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

The post जिला कारागार का डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण, बंदियों से जाना हाल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा appeared first on Naimish Today.

बदलापुर में 4 अगस्त को निकलेगी ‘जन-गण विश्वास पदयात्रा’, पूर्व विधायक ओमप्रकाश ‘बाबा’ दुबे ने किया जनसहभागिता का आह्वान
बदलापुर में 4 अगस्त को निकलेगी ‘जन-गण विश्वास पदयात्रा’, पूर्व विधायक ओमप्रकाश ‘बाबा’ दुबे ने किया जनसहभागिता का आह्वान

ब्यूरो चीफ/ जौनपुर

बदलापुर, / बदलापुर के विकास, जनविश्वास और जनभागीदारी को नई दिशा देने के उद्देश्य से आगामी 4 अगस्त (मंगलवार) को “जन-गण विश्वास पदयात्रा” का आयोजन किया जाएगा। इस पदयात्रा का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे बाबा करशूल नाथ धाम से भगवान भोलेनाथ के पावन आशीर्वाद एवं महारुद्राभिषेक के पश्चात होगा।

इस अवसर पर आदरणीय पूर्व विधायक श्री ओमप्रकाश ‘बाबा’ दुबे ने बदलापुर की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बदलापुर के उज्ज्वल भविष्य, जनविश्वास और विकास का सामूहिक संकल्प है। यात्रा के माध्यम से जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को सुना जाएगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनसहभागिता को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बदलापुर के विकास की असली ताकत यहां की जागरूक जनता है। प्रत्येक परिवार, युवा, किसान, व्यापारी, महिला एवं समाज के हर वर्ग की भागीदारी इस जनअभियान को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने लोगों से अपने परिवार और मित्रों के साथ इस ऐतिहासिक पदयात्रा में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि “जब जनता एकजुट होकर चल पड़ती है, तब बदलाव का इतिहास स्वयं लिखा जाता है।”

पूर्व विधायक श्री ओमप्रकाश ‘बाबा’ दुबे ने कहा कि 4 अगस्त को हर घर से एक आवाज़, हर गांव से एक कदम और हर दिल से एक संकल्प बदलापुर के विकास के नाम होना चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से इतिहास के केवल साक्षी नहीं, बल्कि इतिहास बनाने वाले बनने का आह्वान किया।

कार्यक्रम विवरण

– कार्यक्रम: जन-गण विश्वास पदयात्रा

– स्थान: बाबा करशूल नाथ धाम, बदलापुर

– दिनांक: 4 अगस्त 2026 (मंगलवार)

– समय: प्रातः 9:00 बजे

– विशेष: महारुद्राभिषेक के पश्चात भगवान शिव के आशीर्वाद के साथ पदयात्रा का शुभारंभ।

निवेदक:

आदरणीय पूर्व विधायक श्री ओमप्रकाश ‘बाबा’ दुबे जी

The post बदलापुर में 4 अगस्त को निकलेगी ‘जन-गण विश्वास पदयात्रा’, पूर्व विधायक ओमप्रकाश ‘बाबा’ दुबे ने किया जनसहभागिता का आह्वान appeared first on Naimish Today.