अंबेडकर नगर Archives - Naimish Today

छात्र की मौत में नया मोड़, पोस्टमार्टम में कारण अस्पष्ट बिसरा सुरक्षित
छात्र की मौत में नया मोड़, पोस्टमार्टम में कारण अस्पष्ट बिसरा सुरक्षित

जलालपुर, अंबेडकरनगर। मालीपुर थाना क्षेत्र के आशानंदपुर बरौली गांव में नौ वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। कब्र से शव निकलवाकर कराए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर चिकित्सकों ने बिसरा सुरक्षित रख लिया है। वहीं मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि आशानंदपुर गांव निवासी नेत्रहीन दंपत्ति हीरालाल और शशिकला का इकलौता पुत्र अंश मालीपुर स्थित जय नारायण सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार बीते मंगलवार को स्कूल में उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई और उसे खून की उल्टियां होने लगीं। आरोप है कि विद्यालय प्रशासन ने न तो उसका समुचित उपचार कराया और न ही समय से परिजनों को सूचना दी। बल्कि स्कूल बस से घर से कुछ दूरी पहले ही उसे तड़पती हालत में उतार दिया गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजनों ने शव को मंजूषा नदी तट पर दफन कर दिया था, लेकिन बाद में विद्यालय की लापरवाही की बात सामने आने पर मृतक की मां ने कार्रवाई की मांग की। पुलिस की मौजूदगी में गुरुवार को शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया, हालांकि मौत का कारण स्पष्ट न होने से बिसरा सुरक्षित रख लिया गया है।

इस बीच एक बार दफन किए जा चुके शव को दोबारा सुपुर्द-ए-खाक करते समय परिजनों के जख्म फिर हरे हो गए। नेत्रहीन माता-पिता समेत पूरे परिवार में मातम पसरा है और घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।

मृतक की मां शशिकला की तहरीर पर पुलिस ने स्कूल प्रबंधक सुरेश अग्रवाल के विरुद्ध लापरवाही व उतावलेपन से मृत्यु होने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मालीपुर स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उधर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धार्थ मिश्रा ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दी और प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

The post छात्र की मौत में नया मोड़, पोस्टमार्टम में कारण अस्पष्ट बिसरा सुरक्षित appeared first on Naimish Today.

कलयुगी बेटे-बेटी पर पिता को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
कलयुगी बेटे-बेटी पर पिता को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

जलालपुर अम्बेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के सैदपुर भियांव गांव निवासी कलयुगी पुत्र और पुत्री ने इलाज के लिए अपने पिता को लखनऊ बुला कर पहले इलाज के नाम पर पिता से रुपये ऐंठ लिए और जब पैसा खत्म हो गया तो उसे कमरे में बंधक बना कर पुत्र,पुत्री बहू पिटाई करते रहे। किसी तरह चंगुल से छूट कर आये पिता ने कटका थाना में पुलिस से शिकायत किया। पुलिस ने मामलें की छानबीन शुरू कर दी है। सैदपुर भियांव निवासी दया शंकर शुक्ल ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उस की तबीयत खराब थी तो पुत्र अमर शुक्ला इलाज के बहाने उसे लखनऊ ले गया इलाज के समय उस की बेटी विनीता भी जो दिल्ली रहती है लखनऊ आ गयी। इलाज के नाम पर पुत्र,पुत्री और बहू चंदा ने उस के बैंक खाते से पैसा निकाल लिया जानकारी होने पर जब पीड़ित ने पूछा तो आरोप है कि पुत्र,पुत्री और बहू ने घर के कमरे में बन्द कर दिया और चिल्लाने पर मुंह में कपड़ा ठूस दिया। पीड़ित पिता का आरोप है कि इस बीच वह कई बार भागने की कोशिश की मगर पुत्र और उस के साले उसे बंधक बना कर मारते पीटते और जमीन लिखवाने का दबाव बनाने लगे। किसी तरह वह उन के चंगुल से छूट पाये और बस से रफीगंज पहुंचे और अन्य परिवार वालों को आप बीती बताया। साथ ही शुक्रवार की कटका पुलिस को लिखित तहरीर दी। इस संबंध में एसओ कटका अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि मामला सज्ञान में है जांच कर अवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

The post कलयुगी बेटे-बेटी पर पिता को बंधक बनाकर मारपीट का आरोप, पुलिस जांच में जुटी appeared first on Naimish Today.

रिश्तेदारी में बना संपर्क, युवती को लेकर फरार हुआ युवक गिरफ्तार
रिश्तेदारी में बना संपर्क, युवती को लेकर फरार हुआ युवक गिरफ्तार

जलालपुर अम्बेडकरनगर। गैर समुदाय के युवक द्वारा एक हिंदू युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के दर्ज मुकदमे में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेज दिया।

मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां युवती की मां ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देकर बताया कि सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत आने वाले दोस्तपुर नई बाजार निवासी अरमान पुत्र रिजवान उम्र लगभग 24 वर्ष मालीपुर थाना अंतर्गत आने वाले धमरूवा बाजार में रिश्तेदारी में आता रहता था। इसी बीच अपना धर्म छिपाते हुए मेरी पुत्री से जान पहचान बनाया और बीते एक दिन पूर्व मेरी पुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ भाग ले गया। मामले की जानकारी होने जब पुत्री का पता लगाया गया तो पूरे मामले की जानकारी हुई मां की लिखित शिकायती पत्र पर मालीपुर पुलिस ने युवक के विरुद्ध पास्को, धर्म परिवर्तन सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी। छानबीन की दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि युवक युवती को लखनऊ के बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी के पास मौजूद है मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने धर पकड़ करते हुए आरोपी युवक और युवती को हिरासत में लेकर थाने ले आई जहां पर युवक पर दर्ज मुकदमे के आधार पर विधि के कार्रवाई करते हुए न्याय के हिरासत में भेज दिया वहीं युवती को युवती को परिजनों के मांग पर उनके सुपुर्द कर दिया है।

इस संबंध में मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि युवती के मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और युवती को परिजनों के सौंप दिया गया है।

The post रिश्तेदारी में बना संपर्क, युवती को लेकर फरार हुआ युवक गिरफ्तार appeared first on Naimish Today.

भारी पड़ी सीमा हैदर,पाकिस्तानी पति से लड़ाई में मार ग‌ई बाजी,सचिन की गई बल्ले-बल्ले
भारी पड़ी सीमा हैदर,पाकिस्तानी पति से लड़ाई में मार ग‌ई बाजी,सचिन की गई बल्ले-बल्ले

ग्रेटर नोएडा।सोशल मीडिया पर वायरल रहने वाली सीमा हैदर को तो आप जानते ही होंगे।वही सीमा हैदर जो 13 मई 2023 को नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से चारों बच्चों को लेकर पाकिस्तान से भारत आ गई थी।इसके बाद सीमा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रही।अब पाकिस्तानी पति से चल रही कानूनी लड़ाई में सीमा ने एक जंग अपने नाम कर ली है।सीमा फिलहाल सचिन मीणा के साथ ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में रहती हैं।

*जंग में हार गया पाकिस्तानी पति गुलाम*

पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर ने अपने पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर के खिलाफ एक जंग जीतकर बाजी मार ली है,लेकिन दोनों के बीच कानूनी लड़ाई जारी है। लंबे समय से चल रही कुश्ती में गुलाम को बड़ी शिकस्त मिल गई है।एक तरफ सीमा यूट्यूब से होने वाली कमाई से सचिन का न सिर्फ घर चला रही है,बल्कि नया मकान भी बनवा दिया है। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तानी पति गुलाम गाली दे देकर अब थक चुका है। उसने थककर अब सोशल मीडिया से दूरी बना ली है।

*पाकिस्तानी पति का भी हुआ फायदा*

दरअसल सीमा हैदर के भारत आने के बाद जब वह पकड़ी गई तो मीडिया और सोशल मीडिया में हंगामा मच गया।इस मौके का फायदा उठाते हुए सीमा के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर ने भी सोशल मीडिया पर एंट्री मारी।सीमा की तरह वह भी फेसबुक,इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर मशहूर हो गया। एक तरफ लोग सीमा की प्रेम कहानी सुनते तो दूसरी तरफ गुलाम की झुंझलाहट को देखते थे।लाइक्स,कॉमेंट और व्यूज के जरिए होने वाली कमाई ने हैदर को भी एक नया रोजगार दे दिया था।

*सोशल मीडिया से की पकड़ मजबूत*

गुलाम हैदर रोज वीडियो बनाने लगा।कभी लाइव आकर तो कभी लंबे-लंबे वीडियो बनाकर व्यूज बढ़ाने लगा।कभी सीमा हैदर को गालियां देता,कभी उसका नाम लेकर थूकता,कभी अपने बच्चों को वापस पाने की तड़प दिखाता,कभी भारत सरकार से बच्चों की वापसी के लिए गुहार लगाता था।इधर से सीमा कुछ कहती तो अगले दिन गुलाम उसका जवाब लेकर हाजिर होता था।सीमा के डांस वीडियो,सचिन के साथ रोमांस, सचिन के बच्चे की मां बनने से जुड़े वीडियो पर गुलाम हर दिन यूट्यूब लाइव करने लगा।

*अब गायब हो गया गुलाम*

कुछ दिन इसी तरह का माहौल रोजना देखने को मिलता रहा। बाद में धीरे-धीरे सीमा हैदर के व्यूज बढ़ते चले गए,तो दूसरी तरफ एक ही बात को हर दिन दोहराने से गुलाम हैदर के व्यूज कम होने लगे।धीरे-धीरे गुलाम वीडियो बनाना कम कर दिया और अब पिछले एक महीने से पूरी तरह गायब हो चुका है। इंस्टाग्राम,फेसबुक के साथ ही गुलाम ने यूट्यूब पर भी आना बंद कर दिया है।गुलाम आखिरी बार करीब एक महीने पहले यूट्यूब पर लाइव हुआ था और तब उसने सीमा की बजाय बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर अपनी भड़ास निकाली थी। डॉ. नुसरत का हिजाब हटाए जाने से वह बौखलाया हुआ था।

*यूट्यूब की कमाई से सीमा के मजे*

एक तरफ जहां गुलाम हैदर शांत पड़ चुका है,तो दूसरी तरफ सीमा हैदर पूरी तरह एक व्लॉगर बन चुकी है।बच्चों को पालने से लेकर बाहर जाने और घर के कामकाज से जुड़े वीडियो बनाकर सीमा यूट्यूब से अच्छी कमाई कर रही है। सीमा ने कभी अपनी कमाई का खुलासा तो नहीं किया,लेकिन हाल ही में उसने हमें एक बार फिर कहा कि यूट्यूब की कमाई से ही सचिन का घर चल रहा है और उन्होंने नया मकान भी बनवा लिया है। सचिन दूसरी बार पिता बनने जा रहा है, तो सीमा छठे बच्चे को जन्म देने वाली है।

The post भारी पड़ी सीमा हैदर,पाकिस्तानी पति से लड़ाई में मार ग‌ई बाजी,सचिन की गई बल्ले-बल्ले appeared first on Naimish Today.

मिशन शक्ति अभियान को नया आयाम देने में जुटी हैं महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी*
अंबेडकरनगर

पुलिस द्वारा मिशन_शक्ति_अभियान के तहत कराए जा रहे सुलह समझौते के क्रम में महिला सहायता प्रकोष्ठ (1090) उ0नि0 शिवांगी त्रिपाठी व महिला आरक्षी पूनम शर्मा के अथक प्रयास से पति पत्नी के एक वैवाहिक जोड़े जिनके बीच चल रहे पारस्परिक विवाद से संबंधित समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं को सुलझाते हुए पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए समझाया गया। हौसला दिलाते हुए पूनम शर्मा ने “पीड़िता से कहा चुप हो जाओ, रोना बंद करो। अब तुम यहां आ गयी हो तुम्हे न्याय जरूर मिलेगा।” पीड़िता ने महिला सहायता प्रकोष्ठ में अपना दर्द बांटा था वह दो बिछड़े हुए परिवारों को एक करने का एक सरकारी विभाग बनाया गया है,जो अपने तरह की एक विशेष अदालत है, जिसे महिला सहायता प्रकोष्ठ कहा जाता है। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी दोनों पक्षों की बात बड़ी गम्भीरता से सुन रही थीं और उसे दिलासा दिला रही थीं कि वो फिक्र न करे उसे न्याय जरुर मिलेगा। शिवांगी त्रिपाठी में कुछ ऐसा ही गुण देखने को मिला जो अपने तर्कों और सहज शब्दों से ये अपनी बात मनवाकर दी दम लेती हैं। शिवांगी त्रिपाठी द्वारा समझाते हुए दोनों पक्षों से बताया कि एक परिवार में रहने का मतलब है कि सदस्य हर दिन एक साथ खाना खाने से लेकर छुट्टियों पर बाहर जाने तक सब कुछ एक साथ करते हैं। यही वह चीज़ है जो समाज के सदस्यों को संतुष्टि पाने में मदद करती है और फिर वे अपने परिवारों के साथ समय बिताने के नए तरीकों की तलाश करना शुरू करते हैं जो अंततः एक मजबूत संबंध और स्वस्थ रिश्ते की ओर ले जाता है। समझने के पश्चात अंतत दोनों (पति पत्नी )आपस में एक साथ रहने के लिए राज़ी हो गए एवं दंपत्ति द्वारा अंबेडकरनगर पुलिस को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।

The post मिशन शक्ति अभियान को नया आयाम देने में जुटी हैं महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी शिवांगी त्रिपाठी* appeared first on Naimish Today.

आबकारी विभाग के कारनामों का घड़ा भरा, कभी भी गिर सकती है गाज, आबकारी विभाग की चुप्पी अश्चर्यजनक
*आबकारी विभाग के कारनामों का घड़ा भरा, कभी भी गिर सकती है गाज, आबकारी विभाग की चुप्पी अश्चर्यजनक…*

*समूचे कार्यकाल की जांच की उठ रही मांग, लेकिन अब तक आबकारी विभाग की चुप्पी अश्चर्यजनक…*

*राजस्व के इतने बड़े नुकसान की भरपाई किससे होगी?*

*डीओ के फैसले, कितने सच्चे-कितने झूठे या माया ही माया*

*नहीं थम रहा माझा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के निर्माण और बिक्री का सिलसिला*

अंबेडकरनगर

जिला आबकारी विभाग की भ्रष्ट कार्यशैली और इसके तेवर के सार्वजानिक होने के बाद राज्य स्तर से इस पर कार्यवाई होने की खबरें आ रही हैं. यही नहीं जनपद में अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर जांच हो सकती है.ताज्जुब की बात तो यह है कि जनपद में हो रहे अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर आबकारी मंत्रालय से लेकर राज्य और जिले स्तर के आला-अधिकारियों तक इनकी खूब चर्चा होने के बावजूद भी अब तक कोई कार्यवाई नहीं की गयी है. इनकी चुप्पी को लेकर अब बाज़ार में चर्चाएं गर्म होने लगी है.माया के बंदरबांट के आदि हो चुके इस विभाग के चेले-चपाटों की माने तो इसके विरुद्ध निरंतर हो रहे खबर प्रकाशन के बाद से ही यह विभाग अपनी शाख बचाने की जद्दोजहत में लगा हुआ है.सूत्र बताते हैं कि इस विभाग के विरुद्ध बहुत ही जल्द राज्य स्तर से इसके कार्यकाल के जांच के आदेश आ सकते हैं,जिसके बाद इस पर गाज गिरना तय माना जा रहा है.इसके द्वारा सालाना तगड़ी रकम तो ली ही जा रही है साथ ही साथ शहर के सभी दुकानों में इसका हिस्सा भी बंधा हुआ है।जिला प्रशासन द्वारा विभागीय व्यवस्था को सुधारने अफसरों और कर्मियों को हरसंभव दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं लेकिन किसी पर किसी भी प्रकार की कार्यवाई का किया जाना मतलब ओखली में सर डाले जैसी स्थिति को निर्मित कर रहा है, ऐसी चर्चा अब तो विभागीय स्तर पर भी होने लगी है. सूत्र बताते हैं कि इसके विरुद्ध जो कोई भी जाता है।फिर चाहे वो अधिकारी हो, कर्मचारी हो, पत्रकार हो या फिर बाहरी कोई व्यक्ति, उसकी झूठी शिकायत करने से यह विभाग बिलकुल भी गुरेज नहीं करता।सूत्रों की माने तो जिला डीओ; विभागीय कार्य में इतने मशगूल रहते हैं कि इन्हें निचले स्तर पर हो रहे उतार-चढाव से कोई सरोकार ही नहीं होता और कर्मी रोजाना चौका-छक्का मार रहे हैं. मादक पदार्थों का निर्माण व बिक्री कर लोगों द्वारा राजस्व को बहुत बड़ा नुकसान पहुँचाया जा रहा है जिसका खामियाजा कहीं न कहीं राज्य शासन से लेकर आम जनता को भी आने वाले भविष्य में भोगना पड़ सकता है.शहर के कई बुद्धिजीवियों ने अपना नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि विभाग अवैध रूप से मादक पदार्थों के निर्माण और बिक्री को लेकर अपनी शेखी बघार रही है लेकिन आगामी भविष्य में विकराल रूप लेने वाली आबकारी विभाग की इस जनहित की समस्या को लेकर अब तक कोई भी मादक पदार्थों के निर्माण व बिक्री पर कोई कठोर कार्यवाही नहीं की गयी।

The post आबकारी विभाग के कारनामों का घड़ा भरा, कभी भी गिर सकती है गाज, आबकारी विभाग की चुप्पी अश्चर्यजनक appeared first on Naimish Today.

स्वास्थ्य विभाग कब गैर कानूनी नर्सिंग कॉलेजों को चिन्हित कर करवाएगी एफआईआर
*स्वास्थ्य विभाग कब गैर कानूनी नर्सिंग कॉलेजों को चिन्हित कर करवाएगी एफआईआर*

*स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते अवैध नर्सिंग होम की भरमार*

*कमीशनखोरी के चक्कर में मापदंडों को ताक पर रख जारी कर रहे लाइसेंस, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उदासीन*

अंबेडकरनगर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में नियमविरुद्ध तरीके से संचालित हो रहे नर्सिंग कॉलेजों को चिन्हित कर इनके संचालकों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। स्वास्थ विभाग की लापरवाही के चलते जहां नगर की गली और कूचों में नर्सिंग होमो की भरमार है तो वहीं दूसरी तरफ अवैध रूप से पैथालॉजी सेन्टर संचालित हो रहे हैं।

जिसका रजिस्ट्रेशन न होने के बावजूद पैरामेडिकल और नर्सिंग कॉलेज धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं।इन संचालकों को स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कोई डर व भय नहीं है। जिसका जीता जागता उदाहरण नगर सहित ग्रामीण इलाकों में छोटे छोटे बाजारों में पैरामेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों के संचालन का सिलसिला काफी समय से फल फूल रहा है । मिली जानकारी के अनुसार नर्सिंग कॉलेज द्वारा विद्यार्थियों से फीस की अवैध वसूली की जा रही है। यही नहीं जनपद में निजी नर्सिंग होम संचालक नियमों को ताक में रखकर धड़ल्ले से अपनी दुकान चला रहे हैं। कमीशनखोरी के चक्कर में जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग अधिकारी चुप्पी साध रखे हैं। शासन ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने नर्सिंग होम एक्ट लागू किया है। इस एक्ट में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों पर कार्रवाई का प्रावधान है, मगर इसके बाद भी जिले में बड़ी संख्या में अवैध रूप से क्लीनिक, पैथोलेब व नर्सिंग होम संचालित किए जा रहे हैं। नर्सिंग होम एक्ट अंतर्गत निर्धारित मापदण्डों को खरा उतरने वाले निजी अस्पताल संचालकों को लाइसेंस जारी किया जाता है।

जनपद अंबेडकर नगर में पैरामेडिकल और नर्सिंग के नाम पर कई दर्जनों की तादाद में कॉलेज संचालित किए जा रहे हैं जिससे छात्रों का भविष्य अधर में है। जो कि स्वास्थ्य विभाग के संज्ञान में भी है परंतु इस पर कार्यवाही करने से दूर भगते हैं जिम्मेदार अधिकारी। क्या योगी आदित्यनाथ के आदेशों को अमलीजामा पहनाने में कामयाब होंगे स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी। जबकि राज्य में अवैध नर्सिंग कॉलेजों के संचालन की लगातार बढ़ती शिकायतों के मद्देनजर योगी ने कहा कि ऐसी हर जानकारी या शिकायत को पूरी गंभीरता से लेते हुए तत्परता से कार्रवाई की जाये।वहीं कई लोग पैरामेडिकल कोर्स कर ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से क्लीनिकों का संचालन भी कर रहे हैं जबकि इसके लिए वे अधिकृत नहीं है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध रूप से संचालित अस्पताल संचालकों पर कार्रवाई नहीं की जाती। इस एक्ट के तहत सैकड़ों आवदेकों ने आवेदन विभाग को प्रस्तुत किया था। इनमें गिनती के नर्सिंग होम को मान्यता दी गई है, जबकि आंकड़ों के अनुसार अभी भी कई ऐसे क्लीनिक बिना मान्यता के ही संचालित हो रहे हैं बाजूवद इसके स्वास्थ्य विभाग द्वारा अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है। इस संदर्भ में स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ अंबेडकर नगर से इस बात की जानकारी लेने सम्पर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, जो स्वास्थ्य विभाग में सीएमओ पद भी काबिज है जवाबदारियों का बोझ होने से उन्हें फुर्सत ही नहीं मिल पा रहा है या जिम्मेदार पद उनके पास होने से विभाग के कार्य संभाल नहीं पा रहे हैं।

The post स्वास्थ्य विभाग कब गैर कानूनी नर्सिंग कॉलेजों को चिन्हित कर करवाएगी एफआईआर appeared first on Naimish Today.

कांग्रेस की आज बैठक, अपनी पार्टी में लाएगी अहम बदलाव
नई दिल्ली। पांच राज्यों के चुनाव में हार से कांग्रेस के गहराए संकट और संगठन में बदलाव की दुबारा उठी आवाज के बीच सोनिया गांधी ने रविवार को पार्टी कार्यसमिति की बैठक बुलाई है। इसमें हार की समीक्षा करने के साथ मौजूदा संकट से उबरने के उपायों पर चर्चा होगी। कांग्रेस के सिकुड़ते आधार से बेचैन पार्टी के असंतुष्ट नेताओं का समूह जी 23 इस बैठक में नेतृत्व की कमजोरियों को लेकर उसे घेरने की तैयारी में है। इसलिए बैठक के दौरान गरमागरम बहस की पूरी संभावना है।

पार्टी की दुर्दशा पर चौतरफा उठाए जा रहे सवालों और बदलाव के लिए असंतुष्ट खेमे के आक्रामक तेवरों को भांपते हुए कांग्रेस नेतृत्व भी अब ज्यादा देरी का जोखिम उठाने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में कार्यसमिति की रविवार को होने वाली सबसे निर्णायक बैठक में कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव तय समय से पूर्व कराने का फैसला लिए जाने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा रहा है।

कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव जल्द कराने का कार्यसमिति में फैसला होता है तो इसका मतलब साफ होगा कि हाईकमान पार्टी में बढ़ रही बेचैनी को विद्रोह में तब्दील नहीं होने देना चाहता। संगठन चुनाव के वर्तमान कैलेंडर के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव सितंबर में होना है मगर 10 मार्च के चुनाव नतीजों के बाद असंतुष्ट खेमे के नेतृत्वकर्ता गुलाम नबी आजाद से लेकर शशि थरूर सरीखे नेताओं ने संगठन में तत्काल बदलाव और सुधार की जो आवाज उठाई है उसे देखते हुए नेतृत्व के लिए मौजूदा ढर्रे पर चलना अब मुश्किल हो गया है।

The post कांग्रेस की आज बैठक, अपनी पार्टी में लाएगी अहम बदलाव appeared first on Naimish Today.