
*श्री राम कथा हेतु रामायणम् परिवार द्वारा किया गया भूमि पूजन*
बदलापुर/जौनपुर / अरुण कुमार दूबे
बदलापुर तहसील अंतर्गत जूनियर हाई स्कूल (मिडिल स्कूल) बदलापुर जौनपुर के प्रांगण में आज शनिवार के दिन विधायक रमेश चंद्र मिश्र व रामसहाय पान्डेय (अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद) द्वारा विधि विधान के साथ श्री राम कथा के लिए भूमि पूजन किया गया आपको बता दें कि दिनांक 13 दिसंबर 2022 से 19 दिसंबर 2022 तक श्री राम कथा का आयोजन किया गया है कथाव्यास मानस मर्मज्ञ राष्ट्रीय संत आचार्य शांतनु जी महाराज द्वारा क्षेत्रवासियों को श्री राम कथा सुनाई जाएगी इसकी जानकारी आयोजक रामायणम परिवार बदलापुर द्वारा दी गई भुमि पूजन के दौरान विधायक रमेश चंद्र मिश्र तथा उनके साथ रामसहाय पाण्डेय, डॉ प्रमोद मिश्र, लालमणि पाण्डेय, यादवेंद्र प्रताप सिंह लवकुश, गंगा सिंह, शुभम काशी,अनिल सिंह, सत्यम् सिंह, केशव सिंह दीलिप जायसवाल विकास सिंह, सत्यदेव सिंह, आर.पी.सिंह, दिव्य प्रकाश तथा सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।