डॉoशैलेंद्र कुमार सिंह बने प्रधानाचार्य क्षेत्र में हर्ष की लहर

*डॉoशैलेंद्र कुमार सिंह बने प्रधानाचार्य क्षेत्र में हर्ष की लहर*

 

महराजगंज/जौनपुर/अरुण कुमार दूबे/ नैमिष टुडे

 

क्षेत्र के दुर्ग देव जनता इंटर कॉलेज गद्दोपुर के चंदापुर गांव निवासी डॉo शैलेंद्र कुमार सिंह का माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा प्रधानाचार्य पद पर नेहरू इंटर कॉलेज पहाड़पुर सुबस उन्नाव में चयन होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी डॉo शैलेंद्र कुमार सिंह दुर्गदेव जनता इंटर कॉलेज गद्दोपुर में 24वर्षो से शिक्षक पद पर कार्यरत हैं।अब इनका माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज द्वारा प्रधानाचार्य पद पर चयन होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोग उन्हें माल्यार्पण कर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाते हुए बधाइयां दिए। इस अवसर पर पं.अशोक कुमार त्रिपाठी एडवोकेट,डॉo लाल प्रताप सिंह प्रधानाचार्य,डॉoअरविंद दुबे,उमेश कुमार सिंह शांति भवन सिंगरामऊ,अशोक कुमार सिंह ग्राम प्रधान पूरारजवार,डॉo संजय सिंह,बिपुल सिंह, अमित पाण्डेय,राजेश गुप्ता,धर्मेन्द्र शर्मा, कृष्णा शर्मा, हरिओम निगम,नन्हे गौतम सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: