गांधी पुस्तक मेले का हुआ विद्यालय में आयोजन

*गांधी पुस्तक मेले का हुआ विद्यालय में आयोजन*

 

 

सुजानगंज /जौनपुर /अरुण कुमार दूबे

 

प्रणवम् स्कूल सुजानगंज में “गांधी पुस्तक मेला” का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा 02 अक्टूबर 1869 गुजरात के पोरबंदर गाँव में मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था। गांधीजी का भारत की स्वतंत्रता में काफी अहम योगदान था। गांधीजी हमेशा अहिंसा के रास्ते पर चलते थे, वे लोगों से आशा करते थे कि वे भी अहिंसा का रास्ता अपनाएं। 1930 दांडी यात्रा करके नमक सत्याग्रह किया था। लोग गाँधीजी को प्यार से बापू कहते हैं।गांधीजी ने अपनी वकालत की पढ़ाई लंदन से पूरी की थी। बापू हिंसा के खिलाफ थे और अंग्रेजों के लिए काफी बड़ी मुश्किल बने हुए थे। आजादी में बापू के योगदान के कारण उन्हें राष्ट्रपिता का ओहदा दिया गया। बापू हमेशा साधारण सा जीवन जीते थे, वे चरखा चलाकर कर सूत कातते थे और उसी से बनी धोती पहना करते थे। प्रमुख अतिथि शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने कहा महात्मा गाँधी के शब्दों में “कुछ ऐसा जीवन जियो जैसे की तुम कल मरने वाले हो, कुछ ऐसा सीखो जिससे कि तुम हमेशा के लिए जीने वाले”। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी इन्हीं सिद्धान्तों पर जीवन व्यतीत करते हुए भारत की आजादी के लिए ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ अनेक आंदोलन लड़े।कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त विहीन प्रबंधक संघ, सुजानगंज के अध्यक्ष श्री संतोष द्विवेदी ने किया तथा संचालन विद्यालय की छात्रा प्राची गुप्ता व आयुषी तिवारी ने किया। विशिष्ट अतिथि शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्याम शंकर उपाध्याय तथा आलोक सिंह, मंगला प्रसाद गिरी, सुशील मिश्रा, एम.पी.पटेल, मुरारी सिंह, आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्य अतिथि डॉ अजय कुमार सिंह ने दृष्टि राव,निमित्त, दर्शित ,चार्वी यादव, पीहू यादव ,दिव्य दुबे, शौर्य प्रजापति, अभय सिंह, श्रद्धा गुप्ता ,अलीशा, गीतम राय, प्रियांशु उमर को ” सूपर रोल मोडेल अवार्ड “ स्टार आफ द क्लास से सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सिल्जा प्रमोद ने बच्चों को पुस्तक के बारे में बताते हुए कहा की पुस्तकें ज्ञान का भंडार होते हैं और इनका साथ आप के जीवन में कई परिवर्तन ला सकता है। पुस्तक कभी आपको धोका नहीं देता और सदैव आपके ज्ञान को बढ़ाता है, आप इसमें रोचक कहानियां, देश दुनिया में होने वाली गतिविधियाँ, कुछ नया सीखने का तरीका, आदि आसानी से सीख सकते हैं। विद्यालय के प्रबंधक व शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. प्रमोद के. सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा इस मौके पर शेर बहादुर सिंह , नीरज सरोज , कृपा शंकर पटेल ,विजय शंकर दुबे ,कुलदीप पांडेय, दीपक तिवारी, पंकज मणि तिवारी, सुनीता सोनी, पंकज सिंह ,अजीत शर्मा, अशोक पटेल ,वंदना जयसवाल ,रामशंकर सिंह ,नीरज सरोज, मनोज ,नीलम सोनी, सोनाक्षी, नीता तिवारी, सुरभि, अस्मिता, ब्यूटी तिवारी आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: