
खेरागढ़ में बाल्मीक समाज ने महर्षि वाल्मीकि की बैंड बाजों के साथ निकाली शोभायात्रा
आगरा। ताज नगरी आगरा के खेरागढ़ कस्बे में वाल्मीकि समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि की बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर निकली जिसका सर्व समाज के लोगों ने स्वागत सत्कार किया।
शनिवार रात्रि महर्षि वाल्मीकि की वाल्मीक समाज के लोगों ने गाजे बाजों के साथ बैंड की धुन पर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा कस्बे के पुराने हॉस्पिटल से प्रारंभ होकर सैंया चौराहा, बाईपास रॉड, उंटगिर रोड़, सब्जी मंडी होते हुए हॉस्पिटल पर ही समाप्त हुई। शोभायात्रा में कई झाकियां भी शामिल रही जो कस्बे के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि, डॉ भीमराव अंबेडकर आदि झाकियों का कस्बे के लोगों ने माल्यार्पण कर मंगल आरती उतारी। कस्बे के मार्गों से होकर गुजरी शोभायात्रा का लोगों ने जोशीले अंदाज में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सत्कार किया गया।
शोभा यात्रा में राजू नरवार, मनीष नरवार, शक्ति नरवार, अनिल कुमार, एंथोनी कुमार, संजय कुमार, दीपक सिंह, अतुल कुमार, कन्हैया सिंह, आकाश आदि लोग शामिल रहे।