पश्चिमपुरी कोलोनी में हुआ डांडिया का आयोजन

पश्चिमपुरी कोलोनी में हुआ डांडिया का आयोजन

 

 

माँ को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है गरबा- कल्पना राजपूत

 

 

आगरा। पश्चिमपुरी कोलोनी वेलफ़ेयर सोसाइटी द्वारा दशहरा पर पश्चिमपुरी कोलोनी में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। आयोजन में महिलाएं डांडिया नाइट में गरबा नृत्य और डांडिया के साथ झूमती नजर आई।

कल्पना राजपूत ने बताया कि दशहरा पर गरबा और डांडिया का भी एक अलग ही मजा होता है। बिना गरबा के दशहरा भी अधूरा है। इस दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी इसके रंग में रंगे दिखाई देते हैं। गरबा का आरंभ घट स्थापना के साथ ही शुरू हो जाता है। दीपक जलाकर इसकी शुरुआत होती है,इसे दीपगर्भ के नाम से भी जाना जाता है। माँ को प्रसन्न करने के लिए गरबा का आयोजन सम्पूर्ण हिंदुस्तान में किया जाता है। एसे आयोजनों से धार्मिक, संस्कृति का समावेश और देश आध्यतम का समर्पण की भावना जाग्रत होती है डांडिया उपरांत पार्क में बच्चों ने रावण दहन किया।

प्रमुख रूप से कार्यक्रम में कल्पना राजपूत,सीमा परमार,रेखा त्यागी,सुधा भदोरिया, निधि परमार,अनाइक़ा राजपूत प्रीति मिश्रा, रश्मि चाहर,मनीषा शिवहरे,पूजा सिंह प्राची शिवहरे, रिचा अरोरा आदि उपस्तिथ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें
%d bloggers like this: