मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र होमगार्डस,आगरा पर हवाई हमले से बचाव की वृहद मॉक ड्रिल का आयोजना किया गया

मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र होमगार्डस,आगरा पर हवाई हमले से बचाव की वृहद मॉक ड्रिल का आयोजना किया गया

 

 

 

 

आगरा/उपनियंत्रक, नागरिक सुरक्षा ने अवगत कराया है कि नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा उप नियंत्रक जसवन्त सिंह के निर्देशन में मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र होमगार्डस, आगरा पर हवाई हमले से बचाव की वृहद मॉक ड्रिल का आयोजना किया गया। इस मॉक ड्रिल में होमगार्डस के 146 जवानों के साथ-साथ नागरिक सुरक्षा के बड़ी संख्या में वार्डनों, फायर ब्रिगेड के सब इंस्पेक्टर अमर सिंह ने फायर टेंडर सहित अपनी टीम के साथ प्रतिभाग किया। हवाई हमले से बचाव की मॉक ड्रिल में बचाव सेवा की विभिन्न विधियों तथा आग बुझाने की विधियों का प्रदर्शन किया गया। फायर टेंडर द्वारा लकड़ी की बड़ी आग को नियंत्रित किया गया। होमगार्डस के जवानों तथा सिविल डिफेंस के वार्डेनों द्वारा घायल लोगों को स्ट्रेचर तथा इमरजेंसी मैथेड आफ रेस्क्यू के द्वारा प्राथमिक सहायता केन्द्र तथा हास्पीटल पहुंचाया। मॉक ड्रिल के आयोजन में मण्डलीय कमाण्डेंट होमगार्डस अनिल कुमार सिंह एवं मण्डलीय कमाण्डेंट प्रशिक्षण केन्द्र होगगार्डरा अमित कुमार मिश्र, संतोष कुमार, जिला कमाण्डेंट होमगार्डस, आगरा, गेजर प्रशिक्षण केन्द्र भगवत प्रसाद तथा इन्सपेक्टर सुरेश चन्द्र दिलीप फौजदार,नागेन्द्र सिंह,के पी सिंह एवं प्लाटून कमाण्डर विनोद कुमार और अर्जुन सिंह का विशेष योगदान रहा।

मॉक ड्रिल में होमगार्डरा द्वारा बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया गया, जिसकी प्रशंसा जसवन्त सिंह, उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा द्वारा की गयी। मॉक ड्रिल का संचालन सहायक उपनियंत्रक जयवीर सिंह ने किया तथा सहायक उपनियंत्रक सुश्री संगीता त्रिपाठी एवं दीपक कुमार त्रिपाठी के द्वारा मॉक ड्रिल को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। अनिल कुमार सिंह मण्डलीय कमाण्डेंट होमगार्डस, आगरा,जसवन्त सिंह, उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा, आगरा एवं चीफ वार्डेन अनिल गर्ग, नागरिक सुरक्षा द्वारा हवाई हमले से बचाव की मॉक ड्रिल में उपस्थित सभी वार्डेन्स एवं होमगार्डस की भूरि-भूरि प्रसंशा की गयी और भविष्य में इसी प्रकार आगे भी कार्यक्रम आयोजित कराये जाने का आग्रह किया गया।

उक्त अवसर पर चीफ वार्डेन अनिल गर्ग, नागरिक सुरक्षा एवं प्रभागीय वार्डेन मुअज्जम खान, भूपेन्द्र शिवहरे, उप प्रभागीय वार्डेन रवीन्द्र सिंह ओबराय एवं अंकुश कुमार गुप्ता, स्टाफ आफीसर ओम प्रकाश शर्मा, मदन मोहन,रामवीर सिंह फौजदार,केवल किशन सिंह, आईसीओ राजकुमार गोस्वामी एवं पोस्ट वार्डेन प्रेम सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें