उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जनपद आगरा में भ्रमण पर रहे

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जनपद आगरा में भ्रमण पर रहे

 

 

 

आगरा/ प्रदेश के मा0 उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जनपद में भ्रमण पर रहे। उन्होंने सर्वप्रथम सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारीगण के साथ बैठक सम्पन्न की, जिसमें संगठन से सम्बन्धित विचार-विमर्श किया। मा0 उप मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह के आवास पर जाकर उनके भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की, तत्पश्चात् एस एन मेडिकल कॉलेज में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के अन्तर्गत स्थापित सुपर स्पेशलिटी काम्प्लैक्स भवन का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उक्त के पश्चात् उन्होंने जायका सहायतित आगरा जल सम्पूर्ति (गंगाजल) परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया और प्राइवेट सुरक्षा हटाकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये।

उक्त के तत्पश्चात् मा0 उप मुख्यमंत्री महोदय ने ग्राम बाईपुर, सिकन्दरा स्थित कन्हैया गौशाला का भौतिक निरीक्षण किया तथा गौवंशीय लम्पी बीमारी के दृष्टिगत् साफ-सफाई के निर्देश दिये एवं गायों को अपने हाथों से चारा खिलाकर गौपूजन किया तथा गायों के लिये हरा चारा व पशुआहार की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये। उसके बाद ग्राम बाईपुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया तथा ग्राम सचिवालय की उचित व्यवस्था देखकर सराहना की और उन्होंने उपस्थित ग्रामवासियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना एवं आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए तथा निस्तारण किया जाए। मा0 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, मजदूरों, समाज के हर वर्ग के नागरिकों तक पहुंच रही, और उनके लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

उक्त अवसर पर राज्यसभा सांसद हरद्वार दुबे, महापौर नवीन जैन, जिला पंचायत अध्यक्षा मंजू भदौरिया, मा0 विधायकगण बाबूलाल, डा0 जी एस धर्मेश, पुरूषोत्तम खण्डेलवाल, मा0 सदस्य विधान परिषद विजय शिवहरे, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानू महाजन, युवा महानगर अध्यक्ष शैलू पण्डित, जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह, मुख्यविकास अधिकारी ए मनिकण्डन एवं मुख्यचिकित्साधिकारी अरूण कुमार श्रीवास्तव सहित समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमस्कार,नैमिष टुडे न्यूज़पेपर में आपका स्वागत है,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9415969423 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें